फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   inlwas beated a man he was died

ससुरालियों ने युवक को पीटा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
inlwas beated a man he was died
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के डिडौरी गांव में मंगलवार रात संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक के ससुरालियों पर बेल्टों से पीटने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिटाई की वजह से ही युवक की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

डिडौरी गांव निवासी विपिन कुमार (30) की शादी चार साल पहले पीएसी नया गांव निवासी अमर सिंह की बेटी मनीषा के साथ हुई थी। विपिन की बहन स्वाति और दादी सावित्री ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले विपिन और उसकी पत्नी मनीष के बीच झगड़ा हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर मनीष के पिता अमर सिंह और भाई सोनू डिडौरी पहुंचे थे। आरोप है कि पिता पुत्र ने विपिन को बेल्टों से पीटा था। जिसमें उसके शरीर पर चोटें के निशान भी पड़ गए थे। सोमवार को अमर सिंह अपनी बेटी मनीषा को अपने साथ ले गया था। परिजनों ने बताया कि विपिन भी कुछ देर बाद मनीषा को बुलाने चला गया था। मंगलवार सुबह चार बजे विपिन अपने घर पहुंचा। उसने अपनी बहन और दादी से बताया कि मनीषा के मायके में उसके साथ फिर से मारपीट की गई है। विपिन अपने सीने में दर्द बता रहा था। इसके बाद विपिन कमरे में सो गया था। बहन और दादी ने बताया कि जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो विपिन की मौत हो चुुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। मझोला थाना प्रभारी आईपीएस आकाश पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। अभी तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले शराब पीने को लेकर घर में झगड़ा हुआ था। तब मेरे पिता और भाई समझाने आए थे। मैं अपने पिता के साथ चली गई थी। मेरे जाने के बाद भी घर में शराब पी थी। सोमवार रात मेरे मायके पहुंच गए और वहां भी शराब मांगने लगे थे। सोमवार रात तीन बजे शराब मांग रहे थे। शराब न लाकर दी तो वह बिना बताए ही घर से आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा, पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed