फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   indian Railway ready three passenger trains run

यूपी: रेलवे तैयार, अब यात्रियों का इंतजार, सोमवार से चलेंगी तीन पैसेंजर ट्रेनें

Sun, 21 Feb 2021 10:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
indian Railway ready three passenger trains run
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार यानि 22 फरवरी से मुरादाबाद रेल मंडल में तीन मेल एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू हो रही हैं। मुरादाबाद का रेलवे स्टेशन यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। अब रेलवे को इंतजार इस बात है कि यात्री इन ट्रेनों में अपनी रुचि दिखाएं और अच्छी संख्या में टिकटों की बिक्री हो। यात्रियों की संख्या को मद्देनजर रखकर ही धीरे धीरे नियमित ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार से शुरू होने जा रही मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री अनारक्षित टिकट से सफर कर पाएंगे इसके लिए रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर शुरू करा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर एमएसटी पास धारकों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया है कि इन मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी मान्य नहीं होंगे। 
विज्ञापन


मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के  शुरू होने के बाद रेलवे स्टेशन पर सभी गेटों से प्रवेश और निकास शुरू करा दिया जाएगा। पार्किंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इसके अलावा बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट भी शुरू कराए जाएंगे। गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट 22 मार्च के बाद से बंद पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने इनके मेंटेनेंस का कार्य पूरा करा दिया है और दोबारा शुरू होने के लिए ये पूरी तरह फिट हैं। इसके अलावा रोगियों और दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन के कोच तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन पर व्हील चेयरों की व्यवस्था भी है।

सोमवार से शुरू हो रही मुरादाबाद-सहारनपुर (04301) मेमू ट्रेन 22 फरवरी से प्रतिदिन शाम साढ़े छह बजे मुरादाबाद से चलेगी और रात 11 बजकर 50 मिनट पर सहारनपुर पहुंचाएगी। वापसी में यह ट्रेन (04302) सहारनपुर से सुबह चार बजकर 25 मिनट पर चलेगी और नौ बजकर 20 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी। 
इसके अलावा बरेली-दिल्ली मेल एक्सप्रेस (04303/04) बरेली से प्रतिदिन शाम सवा पांच बजे चलकर रात सवा 10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुककर चलेगी और सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में रात 11 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से चलेगी और सुबह चार बजकर 35 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी। 

सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि सभी ट्रेनों के टिकट स्टेशन पर अनारक्षित टिकट खिड़की से ही मिलेंगे। इन ट्रेनों में मेल एक्सप्रेस की द्वितीय श्रेणी (अनारक्षित टिकट) के अनुसार किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed