फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   India alliance government will be formed in Bihar under any circumstances: Dharmendra

बिहार में हर हाल में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : धर्मेंद्र

Wed, 12 Nov 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 12 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
India alliance government will be formed in Bihar under any circumstances: Dharmendra
बिलारी में सपा विधायक के कैंप कार्यालय पर मौजूद सपा के दोनों सांसद धर्मेंद्र यादव और आदित्य याद
बिलारी। स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान के आवास व कैंप कार्यालय पर मंगलवार की शाम सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव पहुंचे। सपा सांसदों ने सपा विधायक के ससुर कुंदरकी निवासी हाजी शरीफुददीन पाशा के निधन पर विधायक की पत्नी शहनाज परवीन से मिलकर गहरी शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन

वहीं प्रेसवार्ता में दावा किया कि बिहार राज्य में वर्तमान विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और भाजपा गठबंधन की करारी हार होगी। आदित्य यादव बदायूं से और धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से सपा सांसद हैं। धर्मेंद्र यादव लोकसभा में सपा के मुख्य सचेतक भी हैं।
विज्ञापन

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने बीते तीन लोकसभा चुनाव और बिहार राज्य के दो विधानसभा चुनाव में बिहार में अपनी चुनावी जनसभाओं के दौरान जनता से जो भी वायदे किए, उनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के मुख्य सचेतक ने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सपा की सरकार बनेगी। सपा संगठन द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को संदेश किया कि एसआइआर अभियान में अपने वोट बनवाने में पूरी रूचि दिखाएं, क्योंकि लोकतंत्र में वोट सबसे मजबूत हथियार है।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद हस्सान उर्फ फैजी, सपा नेता सौरभ यादव, सुब्हान रजा अशरफी आदि भी मौजूद रहे। बिलारी के बाद सपा के दोनों सांसद संभल को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed