फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Toll Tax: Travelling on highways has become expensive, new rates will be applicable from tonight

Toll Tax: हाईवे पर यात्रा करना हुआ महंगा, आज रात से लागू होंगी नई दरें, एनएचआई ने  25 रुपये तक बढ़ाया टोल

Sun, 02 Jun 2024 06:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2024 06:23 AM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल के दाम बढ़ा दिए हैं। नए रेट दो जून की रात से लागू हो जाएंगे। चालकों को जानकारी देने के लिए हाईवे पर नए बोर्ड लगाने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Toll Tax: Travelling on highways has become expensive, new rates will be applicable from tonight
UP toll plaza rates - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दो माह से लंबित बढ़ी हुई दरें दो जून की रात 12 बजे के बाद से लागू करेगा। कार और वैन को छोड़कर अन्य वाहनों पर नई दरें प्रभावी होगीं। चुनाव के चलते एक अप्रैल से लागू होने वाली नई दरें रोक दी गई थीं। नई दरें 31 अप्रैल 2025 तक प्रभावी रहेंगी।

विज्ञापन


मूंढापांडे टोल प्लाजा पर भी नई दरों को लागू करने के लिए आवश्यक तैयारी की गई हैं। प्राधिकरण के डिप्टी मैनेजर रोहित कुमार की तरफ से जारी पत्र के अनुसार कार जीप, वैन सहित अन्य लाइट मोटर वाहन को राहत देते हुए सिंगल यात्रा करने के लिए 150 रुपये और आने जाने के लिए 230 रुपये निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन


यह दर 2023 से बरकरार है लेकिन अन्य वाहनों की दरें बढ़ाई गई हैं। व्यवसायिक छोटे वाहन और मिनी बस की दर पांच से लेकर दस रुपये तक बढ़ाई गई हैं। इसी प्रकार बस और ट्रक पर 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। एचसीएम और ईएसई वाहनों पर भी 15 रुपये सिंगल यात्रा पर दर बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरसीज्ड वाहनों पर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। चुनाव को देखते हुए दरें मार्च के अंतिम सप्ताह में लागू करने से रोकी गई थी। एनएचएआई के पीडी प्रवीण जिंदल ने बताया कि नई दरें दो जून की रात 12 बजे स के बाद से लागू की जाएंगी।

मूंढापांडे टोल टैक्स की नई दरें

वाहन के प्रकार    सिंगल यात्रा,   दोनों तरफ      50 सिंगल यात्रा के लिए
कार, जीप,  वैन       150             230              5075
व्यवसायिक वाहन    235           355               7870
बस और ट्रक          480           720               15975
एमएवी                   730           1100             24390
ओवरसीज्ड वाहन    940          1410               31350

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed