फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Increased security in the city in view of Holi

आज रात ग्यारह बजे तक शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Increased security in the city in view of Holi
मुरादाबाद। होली के मद्देनजर शहर में सोमवार रात ग्यारह बजे तक भारी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इन वाहनों को बदले मार्ग से गुजारा जा रहा है। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए शहर के एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात अशोक कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन सोमवार रात ग्यारह बजे तक लागू रहेगा। रविवार सुबह पांच बजे ही शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि बरेली और रामपुर की ओर से मुरादाबाद आने वाले भारी वाहन हनुमान मूर्ति से पंडित नगला बाईपास भेजे जा रहे हैं। दिल्ली से मुरादाबाद आने वाले भारी वाहनों को लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास से आरटीओ दफ्तर होते हुए पंडित नगला हनुमान मूर्ति तिराहे की ओर भेजा जा रहा है। इसी तरह बिजनौर मार्ग के वाहनों को शहर के अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। बिजनौर की ओर से आने वाले वाहन शेरुआ धर्मपुर से टीएमयू कट होते हुए बरेली, रामपुर और दिल्ली की तरफ भेजे जा रहे हैं। सोमवार रात ग्यारह बजे तक शहर में भारी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से होली के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। इस बार हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए थाना पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दो कंपनी पीएसी और पीआरवी भी लगातार भ्रमण पर रहेगी। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से भी पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

होलिका दहन स्थल के पास रविवार शाम को ही पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। महानगर में सिटी और देहात क्षेत्र में एसपी ग्रामीण सोमवार सुबह से ही ड्यूटी प्वाइंट को चेक करेंगे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि थाना पुलिस के अलावा करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई है। दो कंपनी पीएसी बल भी तैनात किया गया है। पीआरवी व लैपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मी हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए लगातार गश्त पर रहेंगे। इसके अलावा ड्रोन से भी हुड़दंगियों की निगरानी की जाएगी। अगर कोई हुड़दंग करता है या फिर जबरन रंग डालता नजर आता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की निगरानी के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed