{"_id":"65a70b8ba97d1011250fb9a4","slug":"increase-patrolling-at-night-and-start-preparations-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-325035-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में गश्त बढ़ाएं और चुनाव को लेकर शुरू कर दें तैयारियां: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में गश्त बढ़ाएं और चुनाव को लेकर शुरू कर दें तैयारियां: डीआईजी
विज्ञापन
मुरादाबाद।
डीआईजी मुनिराज जी ने मंगलवार को रेंज के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक की। उन्होंने जिला वार अपराध की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में गश्त में गश्त बढ़ाई जाए।
आईजीआरएस, सीएम हेल्प लाइन, महिला संबंधी अपराधों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाए। अब जो घटनाएं नहीं खुली हैं। उनकी दोबारा समीक्षा की जाए और किन किन पहलुओं पर तफ्तीश नहीं हुई है। उनकी लिस्ट बनाकर जांच कराएं। ताकी लंबित मामलों का खुलासा हो सके। गोकशी, धर्मांतरण के मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।
लोकसभा चुनाव को लेकर भी अधिकारी तैयारियां शुरू कर लें। चुनाव से पहले लाइसेंसी असलहों का सत्यापन, हिस्ट्रीशीटरों और सूचिबद्ध अपराधियों का सत्यापन कराएं। ऐसे लोगों को मुचलका पाबंद करें। जो लोग चुनाव में बवाल करते हैं। बैठक में मुरादाबाद एसएसपी हेमराज मीना, एसएसपी बिजनौर नीरज कुमार जादौन, एसपी अमरोहा कुंवर अनुपम सिंह, एसपी संभल कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी रामपुर राजेश द्विवेदी मौजूद रहे।