{"_id":"656b96428fcec9d143067c35","slug":"in-the-name-of-providing-prime-ministers-residence-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-295204-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर भट्ठा मजदूर से ठग लिए 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर भट्ठा मजदूर से ठग लिए 50 हजार रुपये
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मैनाठेर के इमरतपुर लालापुर निवासी राजाराम से ठगों ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद भी आरोपी पीड़ित से लगातार रकम मांग रहे हैं। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
राजाराम ने बताया कि वह ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता है। उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि वह सरकारी विभाग के दफ्तर से बोल रहा है। राजाराम के नाम पर प्रधानमंत्री आवास आया है। आवास निर्माण के लिए 18 लाख रुपये खाते में आएंगे। जिसके लिए कुछ रुपये खर्च करने होंगे। आरोपी ने राजाराम को मुरादाबाद बुला लिया। उनसे 50 हजार रुपये उससे ले लिए। जिसमें से 5 हजार रुपये बैंक एकाउंट खुलवाने और अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए ले लिए। अब फिर से आरोपी रकम मांग रहा है। अब पीड़ित को एहसास हो गया है कि आरोपी ने उसके साथ ठगी की है। उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।।