{"_id":"6a569c0fce2fc6db52045618","slug":"in-the-district-77-percent-of-the-target-for-family-ids-has-been-achieved-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-948019-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 77प्रतिशत फैमिली आईडी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 77प्रतिशत फैमिली आईडी बनी
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनवाने में लापरवाही बरती गई। फैमिली आईडी की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने सात अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को शत प्रतिशत फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने मंगलवार को फैमिली आईडी की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दाैरान फैमिली आईडी की प्रगति खराब मिली। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने डीसी मनरेगा, डीडी कृषि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीएसए और सहायक श्रमायुक्त को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इन विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग के चिन्हित लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनवाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन काफी बीतने के बाद संतोषजनक प्रगति दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 77 प्रतिशत फैमिली आईडी बनाई जा चुकी है। इसे शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए डीएम ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी माैजूद रहे।