फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   in moradabad locoshade bridge road work not start

लोकोशेड पुल : सुस्ती से जनता नाराज, ठेकेदार का बहाना कल और आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
in moradabad locoshade bridge road work not start
लोकोशेड पुल पर चल रहा पेटिंग का काम। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल के निर्माण में लगे विभागों की सुस्ती से जनता नाराज है। पांच सालों के इंतजार के बाद निर्माण अब पूरा हुआ है। उसमें भी डामर डालने का काम शेष है। दावे के मुताबिक बुधवार से काम शुरू होना था लेकिन कंस्ट्रक्शन कंपनी की सुस्ती खत्म नहीं हो रही है। ठेकेदार ने अब रविवार से काम शुरू करने का नया दावा किया है। वहीं सेतु निगम के अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से ही देरी हो रही है। जबकि निगम देरी नहीं चाहता।
विज्ञापन

दूसरी ओर कार्य में लगातार देरी से शहर की जनता में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि शनिवार से पुल पर डामर डालने का कार्य शुरू नहीं किया गया तो जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे। गौरतलब है कि कार्यदायी संस्था ने पहले 15 अगस्त तक लोकोशेड पुल का कार्य पूरा करने का दावा किया था। जो कि धड़ाम हो गया था। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह भी सेतु निगम के अधिकारियों से पुल का कार्य जल्द पूरा करने को कह चुके हैं। इसके बावजूद कभी बारिश तो कभी कुछ और बहाना बनाकर कार्य नहीं किया जा रहा। जबकि पुल पर डामर डालने में केवल दो दिन का समय लगेगा। सेतु निगम के असिस्टेंट इंजीनियर टीपी गुप्ता ने बताया कि एमए कंस्ट्रक्शन कंपनी का प्लांट बंद था। जिसकी वजह से डामर डालने में देरी हुई। प्लांट अब शुरू हो गया है और कंपनी के ठेकेदार को काम शुरू करने के लिए कहा गया है। जबकि ठेकेदार ने बारिश का बहाना बनाया और रविवार से काम शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन

विधायक का वर्जन
डामर का काम पूरा करने के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार को निर्देशित किया है। यदि देरी हुई तो सख्ती बरती जाएगी। काम खत्म होने के बाद जल्द ही लोकोशेड पुल को जनता के लिए शुरू किया जाएगा। पहले भी रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर इस कार्य को शुरू कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रितेश गुप्ता, शहर विधायक
लोगों के वर्जन
2015 में पुल निर्माण को स्वीकृति मिली थी। सरकारी विभागों की सुस्ती के चलते यह कार्य 5 सालों में पूरा हो पाया है। डामर डालने में यदि और देरी की गई तो जिलाधिकारी से इसके संबंध में शिकायत की जाएगी। - विशनपाल सिंह, लाइनपार
इस बार तो बहुत कम बारिश हुई है इसलिए बारिश का बहाना समझ में नहीं आता। कंपनी के कर्मचारी अपने सुस्त रवैये को मौसम पर थोपना चाहते हैं। 5 साल का लंबा समय खिंच गया है। अब जल्द से जल्द पुल शुरू होना चाहिए। - राहुल चौहान, मझोला

कांठ रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने के लिए यह पुल सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। पुल शुरू होने से शहर को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। कंस्ट्रक्शन कंपनी को कार्य खत्म करने में देर नहीं करनी चाहिए। - श्याम कुमार, डिप्टी गंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed