फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In Kanth, 8623 students will appear for the board exams at 15 centers.

Moradabad News: कांठ में 15 केंद्रों पर 8623 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
In Kanth, 8623 students will appear for the board exams at 15 centers.
कांठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर 8623 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षाओं के मद्देनजर पिछले वर्ष के मुकाबले दो परीक्षा केंद्र नए बनाए हैं, जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर और मां सरस्वती इंटर कॉलेज पैगम्बरपुर को शामिल किया गया है। पिछले वर्ष कांठ में 13 परीक्षा केंद्र बनाए थे। जिन पर 9173 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि इस बार 8623 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले साल के मुकाबले अबकी बार 550 परीक्षार्थी घटे हैं। इन 8623 परीक्षार्थियों में हाईस्कूल में 4415 और इंटरमीडिएट में 4208 छात्र-छात्राएं परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कई साल से कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र के साथ ही सभी केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए परीक्षा संकलन केंद्र बनाया जाता रहा है, लेकिन अभी तक इस कॉलेज के संकलन केंद्र बनाए जाने की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। डीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी का कहना है कि संकलन केंद्र के संबंध में अभी बैठक नहीं हुई है, बैठक के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिनकी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed