{"_id":"5ea32bfb8ebc3e903336f380","slug":"in-90-samples-only-one-positive-found-in-moradabad-city-news-mbd3471321139","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : 90 में से 87 सैंपल निगेटिव, एक नया पॉजिटिव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : 90 में से 87 सैंपल निगेटिव, एक नया पॉजिटिव मिला
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले दस दिनों में कोरोना ग्राफ के तेजी से बढ़ने के बाद मुरादाबाद को लगातार दूसरे दिन राहत भरी खबर मिली है। दूसरे दिन भी आई 90 लोगों की जांच रिपोर्ट में 87 में कोविड-19 को कोई संक्रमण नहीं मिला है। शेष तीन रिपोर्ट में से एक की जांच संशय की स्थिति में है। उसका नमूना दोबारा मांगा गया है। एक 10 वर्षीय बच्चा पहले से संक्रमित था, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 46 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस हिसाब से शुक्रवार को केवल एक नया संक्रमित मामला मुरादाबाद में सामने आया है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 97 हो गई है। इनमें चार संक्रमित संभल और रामपुर जिले के शामिल हैं।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को संजय गांधी पीजीआईएमएस लखनऊ से 90 लोगों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। नवाबपुरा के 10 साल के बच्चे और गलशहीद असालतपुरा के 46 साल के व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। बच्चा व्यवसायी सरताज अली का नजदीकी रिश्तेदार है। कोरोना के संक्रमण से सरताज अली की 13 अप्रैल को टीएमयू में मौत होने के बाद उसके परिवार के कई लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें बच्चा समेत परिवार के कई लोग पॉजिटिव आए। सभी लोगों का कोविड 19 एल 1 और कोविड 19 एल 2 टीएमयू में इलाज चल रहा है। बच्चे को भर्ती करने के बाद पहला सैंपल दोबारा किया गया था, जो पॉजिटिव आया है।
सीएमओ ने बताया कि 46 साल का असालतपुरा निवासी मरीज आईएफटीएम में क्वारंटीन था। 21 अप्रैल को उसका सैंपल भेजा गया था। संक्रमित व्यक्ति लॉकडाउन से पूर्व दिल्ली से आया था। उसके परिवार में कोई संक्रमित नहीं है। अब उसके परिवार के 12 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। गलशहीद निवासी 42 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट में संशय बना है। उसका दोबारा सैंपल भेजा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जिले में संक्रमित की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। इनमें 93 मुरादाबाद जिले के हैं। बाकी चार संक्रमित संभल और रामपुर जिले के हैं। संभल और रामपुर के चारों लोगों के टीएमयू में भर्ती होने के बाद सैंपल पॉजिटिव आए हैं।