फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Imam committed suicide after being opposed to second marriage

Moradabad News: दूसरी शादी करने का विरोध करने पर इमाम ने की थी आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Imam committed suicide after being opposed to second marriage
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के भैंसिया गांव में इमाम मोहम्मद अकरम ने गोली मारकर आत्महत्या की थी। शनिवार को फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट में सुसाइड नोट में इमाम की हैंड राइटिंग की पुष्टि हुई है। इमाम ने सुसाइड नोट में लिखा था कि वे दूसरी शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसलिए वे जान दे रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के मसवासी के चाऊपुरा निवासी मोहम्मद अकरम कटघर के भैंसिया गांव की बड़ी मस्जिद के इमाम थे। इमाम अपनी पत्नी आमना, बेटी तैयबा, राबिया, जैनब, सुमइया और दो बेटे अब्दुल्ला और मोहम्मद उमर के साथ भैंसिया गांव में ही रहते थे। 11 जून की सुबह उनका शव घर के पास ही खंडहरनुमा घर में पड़ा मिला था। शव के पास ही तमंचा भी पड़ा था।
विज्ञापन

वारदात के दो दिन पहले ही इमाम की पत्नी आमना अपने बेटे और दो बेटियों को लेकर अपने मायके शिकारपुर गई थीं। घर में इमाम, उनका बेटा मोहम्मद उमर, बेटी तैयबा और राबिया थीं। इस मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। तमाम लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने चाऊपुरा जाकर भी जांच पड़ताल की थी, लेकिन कोई सुबूत नहीं मिल पा रहा था। एक सप्ताह पहले परिवार के लोगों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट दिया था। उर्दू और फारसी में लिखे सुसाइड नोट को इमाम का बताया था। पुलिस ने उसे ट्रांसलेट कराया था। इमाम ने सुसाइड नोट में अपने जीवन के कई राज खोले थे।

सुसाइड नोट में इमाम ने लिखा था कि वह दूसरी शादी करना चाहते हैं और परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने भी सुसाइड नोट उनकी ही हैंडराइटिंग में लिखा गया बताया था। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग इमाम की ही थी। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article