{"_id":"5ddc41878ebc3e547d542bc2","slug":"illegale-slauter-house-ran-in-police-protection-city-news-mbd3305517158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के संरक्षण में चल रहा था असालतपुरा में अवैध स्लाटर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के संरक्षण में चल रहा था असालतपुरा में अवैध स्लाटर हाउस
Tue, 26 Nov 2019 06:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
निलंबित एसओ गलशहीद दिनेश
- फोटो : अमर उजाला
असालतपुरा में मीट के इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ एक पार्षद की गिरफ्तारी के बाद उस समय हुआ जब मीट के साथ पकड़े गए एक पार्षद को थाने से ही जमानत दे दी गई। एसओ ने यह खेल किया तो इस पर जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन
इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस ने एक पार्षद सहित तीन आरोपियों को पशुआें के अवैध कटान की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया लेकिन उसको थाने से बेल दे दी गई। यहां से पुलिस की कार्य प्रणाली पर शक गहराया और एसओ गलशहीद सवालों के घेरे में आए।
विज्ञापन
एसएसपी ने टीम बनाकर असालतपुर में छापमारी करा दी और इसकी भनक गलशहीद पुलिस को नहीं लगी। सारा खेल उजागर हो गया। यहां पर अवैध रूप से स्लाटर हाउस खोलकर बड़ी मात्रा में पशुओं का अवैध कटान रोजाना किया जा रहा था। यह पहली बार था जब असालतपुरा में इतनी बड़ी कार्रवाई की गई, जबकि पशुओं के अवैध कटान का धंधा वहां पर लंबे समय से चल रहा था। स्थानीय पुलिस ने जान बूझकर इस मामले में चुप्पी साध रखी थी।
विज्ञापन
पशुओं के अवैध कटान का धंधा खाकी और खादी के गठजोड़ से धड़ल्ले से चल रहा था। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद इसकी पुष्टि भी हो गई। यहां पर सफेदपोशों की मदद से ही पुलिस से सांठ गांठ की जाती थी। सफेदपोश इस बात की गारंटी लेते थे कि पुलिस पशु तस्करों पर कार्रवाई नहीं करेगी न ही वहां पुलिस की टीम चेकिंग के लिए आएगी। अगर कभी भी पुलिस की टीम वहां पर बडे़ अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग के लिए जाती तो पहले से ही इसकी जानकारी पशु तस्करों के पास पहुंचा दी जाती थी और वे चेकिंग के वक्त तक पशुओं का अवैध कटान बंद कर देते थे।