फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   illegal venderd found in jansadharan express

दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस में पकड़े गए अवैध वेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
illegal venderd found in jansadharan express
मुरादाबाद। आनंद विहार से दानापुर के लिए चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस की पेंट्री कार में मुरादाबाद के टीटीई स्टाफ ने रविवार को चेकिंग की। चेकिंग में तीन अवैध वेंडर पकड़े गए। यह चेकिंग शिकायत पर की गई थी। ट्रेन के मुरादाबाद स्टेशन पहुंचने पर सीएमआई जेके ठाकुर, सीआईटी विजयंत कुमार शर्मा, एसके सिन्हा, टीटीई अमित सक्सेना और आरपीएफ के एएसआई ने मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन

पेंट्री कार में चेकिंग करने पर अशोक कुमार, विजय सेठ और मिंटू कुमार वर्मा निवासीगण जनपद बक्सर अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बेचते पाए गए। इनके पास से चार ड्रम, कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स के पैकेट, बेल्ट और हेड फोन बरामद हुए। तीनों अवैध वेंडरों को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उतार कर कार्रवाई के लिए रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मंडल में अवैध वेंडरिंग के खिलाफ समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। रेलवे का उद्देश्य है कि अधिकृत विक्रेता ही रेल यात्रियों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed