फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   illegal vedio post on whatsapp

पार्षद भाभी के व्हाट्एप पर अश्लील वीडियो डालना पड़ा महंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
illegal vedio post on whatsapp
मुरादाबाद। पार्षद भाभी के फेसबुक और व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो और कमेंट्स अपलोड करना देवर और उसके साथियों को महंगा पड़ा। नागफनी थाने की पुलिस ने इस मामले में देवर और उसके साथियों पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र की रहने वाली पार्षद के ह्वाट्सएप और फेसबुक पर अवांछनीय तत्वों ने अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया था। कुछ लोगों ने वीडियो पर अपमानजनक कमेंट भी किया। इसकी जानकारी मिलने पर पार्षद के पति ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी जानकारी लेने के बाद पति ने नागफनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में पार्षद के देवर सहित तीन लोगों के खिलाफ धारा 384, 504, 506 और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पार्षद के पति भाजपा नेता भी हैं। भाजपा नेता का कहना है कि उसका भाई आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसी कारण वह भाई को घर से बेदखल कर चुके हैं। आरोप लगाया कि उनकी पत्नी का राजनैतिक कॅरियर खराब करने के लिए भाई ने आईडी हैक कर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो व फोटो अपलोड किए। इस मामले में उसके साथियों ने अपमानजनक कमेंट किए और मैसेज डाले। इन गंदी हरकतों के चलते उसकी पत्नी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में उसने भाई को समझाने की कोशिश की लेकिन वह सभी को जान से मारने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों ने मैसेज किया था। पुलिस विवेचना के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed