फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Illegal mining, HT line, Nilgai, the issue of monkeys shadowed the issue

अवैध खनन, एचटी लाइन, नीलगाय, बंदरों की समस्या का छाया रहा मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining, HT line, Nilgai, the issue of monkeys shadowed the issue
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में मुख्य रूप से अवैध खनन का मुद्दा छाया रहा। एक सदस्य ने खनन अधिकारी पर अवैध धंधेबाजों से मिलीभगत का आरोप लगाया। इस पर खनन अधिकारी और सदस्य की हल्की नोकझोंक भी हो गई। बाद में एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने जांच के लिए कमेटी का गठन करने की बात कहकर मामला शांत कराया। बैठक में हाईटेंशन लाइन, नीलगाय व बंदरों से फसलों को होने वाली क्षति आदि का मुद्दा भी छाया रहा। बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए 43 करोड़ रुपये की आय तथा 42 करोड़ रुपये के व्यय का प्रस्ताव भी ध्वनिमत से पारित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्किट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले सदस्यों के क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिपं सदस्य अजयवीर यादव ने अवैध खनन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि खनन अधिकारी की मिलीभगत से रामगंगा नदी से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। इस पर बैठक में मौजूद ज्येष्ठ खनन अधिकारी आरवी सिंह और सदस्य में नोकझोंक होने लगी। मामले को बढ़ता देख एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने अवैध खनन को बंद कराने के लिए अध्यक्ष व एएमए से एक कमेटी का गठन करने को कहा। सांसद एसटी हसन ने भी इस पर सहमति जताते हुए कमेटी द्वारा रेंडम चेकिंग की बात कही गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य डॉ. नौैरतन सिंह ने छजलैट के देवड़ी मार्ग पर शहीद सिपाही नरेंद्र सिंह के नाम से तथा जिपं सदस्य महंत सुंदर गिरि ने भोजपुर ब्लाक के नेवाड़ खास स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर के नाम से स्वागत द्वार बनाने की मांग की। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य शशिबाला ने पोस्टमार्टम हाउस परिसर में पोस्टमार्टम कराने पहुंचने वाले लोगों को धूप और पानी से बचाव के लिए टीनशेड का निर्माण कराने की मांग की। जिसे ध्वनिमत से पास कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य नजाकत अली समेत कई जिपं सदस्यों ने नीलगाय व बंदरों से किसानों की नुकसान हो रही फसलों को ध्यान में रखते हुए उन्हें वन विभाग से पकड़वाने की मांग की। इस पर बैठक में मौजूद वन रेंज अधिकारी ने बताया कि इसके लिए उनके पास कोई मद नहीं होता है। इस पर सीडीओ ने अलग से अधिकारियों से वार्ता कर कोई समाधान निकालने का आश्वासन दिया। तरंन्नुम, दिनेश समेत कई सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर हाईटेंशन लाईनें जर्जर हो गई हैं। लेकिन उन्हें बदला नहीं जा रहा है। कई स्थानों पर उनका उपयोग बंद हो जाने के बाद भी उसे हटाया नहीं जा सका है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। बैठक में सांसद एसटी हसन, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, शिक्षक विधायक हरिसिंह ढिल्लो, देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू, मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन समेत कई अधिकारी और जिपं सदस्य मौजूद रहे। शैफाली सिंह ने अंत में सभी का आभार जताया।
बैठक में कई सदस्यों ने कहा कि यहां वह जिन समस्याओं पर चर्चा करते हैं उनका समाधान नहीं होता। कई जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में आते ही नहीं हैं। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने सदस्यों की इस बात का पुरजोर समर्थन करते हुए अध्यक्ष को इसे गंभीरता से लेने की अपील की। बैठक में चकबंदी अधिकारी और डीएसओ बैठक में मौजूद नहीं रहे और न ही उनके द्वारा कोई इसकी पूर्व सूचना दी गई। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने बताया कि जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में इस बार महिला जिला पंचायत सदस्यों के पति अथवा प्रतिनिधि को बैठक में मौजूद रहने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि 39 सदस्यों वाले इस जिला पंचायत बोर्ड में 21 महिलाएं हैं। इनमें से 14 महिलाओं ने बैठक में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed