{"_id":"5d50796c8ebc3e6d1c216546","slug":"ig-and-ssp-take-a-round-at-night-to-know-security-city-news-mbd318325456","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी और एसएसपी ने परखी शहर की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी और एसएसपी ने परखी शहर की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन माह का अंतिम सोमवार और बकरीद का त्योहार एक दिन होने की वजह से पुलिस अलर्ट है। आईजी और एसएसपी ने रविवार रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी अमित पाठक रविवार रात हेलमेट लगाकर बाइक से शहर की सड़कों पर गुजरे और उन्होंने सुरक्षा प्वाइंटों को चेक करने के साथ ही अधीनस्थों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वाहन चेक भी कराए। एक कार को तो उन्होंने फिल्मी स्टाइल में बाइक दौड़ाकर रुकवाया। जिनमें चार युवक बैठे थे। जिन्हें कोतवाली भिजवा दिया गया है। आईजी रमित शर्मा ने कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था चेक की।
एसएसपी अमित पाठक रविवार रात बुलेट बाइक से अपने आवास से निकले और शहर का भ्रमण किया। शहर में बेवजह जहां तहां खड़े लोगों की चेकिंग भी कराई गई। कोतवाली क्षेत्र में एक कार में कुछ संदिग्ध बैठे थे। उन्हें चेक कराया गया। इसके बाद सभी को कोतवाली भिजवा दिया गया। गलशहीद थाने पहुंचकर यहां तैनात पुलिस कर्मियों को चेक किया गया और साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। सावन का अंतिम सोमवार और बकरीद एक दिन होने से सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा पंद्रह अगस्त को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पुलिस सतर्कता बरत रही है। आईजी और एसएसपी भी सादा कपड़ों में बाइक से शहर की सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ ही कावंड़ मार्ग का भ्रमण किया।