फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If you want ration, come with a mask, you will also have to stand in the circle.

राशन की दुकानों के बाहर बनेंगे गोले, उसमें खड़े होने पर ही मिलेगा राशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
If you want ration, come with a mask, you will also have to stand in the circle.
मुुुरादाबाद। पिछले साल कोरोना काल के दौरान सामाजिक दूरी बनाने के लिए दुकानों के बाहर गोले बनाए जाते थे, उसमें ग्राहकों को खड़ा होना पड़ता था। अब यही व्यवस्था फिर से राशन की दुकानों पर लागू होगी। राशन के लिए मास्क लगाकर आना होगा। दुकान के बाहर हाथ धोनकर बॉयोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगाया जाएगा। इसके बाद ही राशन मिलेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इस संबध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि सोमवार से 21 अप्रैल तक अंतोदय और गृहस्थी परिवारों को गेहूं और चावल का वितरण राशन की दुकानों से होगा। अंतोदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल दिया जाएगा। ये क्रमश दो और तीन रुपये किलो की दर से मिलेगा। ग्रहस्थी कार्ड धारकां को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूू और दो किलो चावल मिलेगा। जिनके यहां बिजली या गैस कनेक्शन नहीं है उन्हें प्रति कार्ड तीन तीन लीटर केरोसिन मिलेगा। इसका रेट 36.90 रुपये होगा। डीएम ने बताया कि राशन डीलर को अपनी दुकान के बाहर एक एक मीटर दूरी पर कम से कम 10 गोले बनाने होंगे। राशन के लिए ग्राहक मास्क या गमछा लगाकर आएगा और गोले में खड़ा होगा। डीलर टोकन बाटेगा। बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगाने से पहले प्रत्येक ग्राहक के हाथ साबुन या सैनिटाइजर से धुलवाने होंगे। बिना हाथ खुलवाए किसी का अंगूूठा नहीं लगेगा। बिना मास्क के कोई आता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। राशन वितरण कराने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। ये अपनी मौजूदगी में वितरण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed