फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If you frequently get colds, get the influenza vaccine.

Moradabad News: बार-बार होता है सर्दी-जुकाम तो लगवा लें इनफ्लूएंजा वैक्सीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
If you frequently get colds, get the influenza vaccine.
मुरादाबाद। तापमान गिरने के कारण ओपीडी में कान, नाक व गले के इनफेक्शन के मरीज बढ़ गए हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द इन दिनों आम समस्या है। यदि आपको बार-बार इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो इनफ्लूएंजा वैक्सीन जरूर लगवा लें।
विज्ञापन

यह सलाह शहर के ईएनटी सर्जन डॉ. सौरभ अग्रवाल ने दी है। उनका कहना है कि जब शरीर में कोई हानिकारक तत्व प्रवेश करता है तो उसे बाहर निकालने के लिए हमारा शरीर खांसी का सहारा लेता है। छींक आना भी उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। यदि खांसी व छींक ज्यादा और कम दिनों के अंतर से हो रहे हैं तो रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। इसलिए मामूली लक्षणों को भी खुद उपचार करने के बजाए डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। डॉ. सौरभ ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन

सवाल-1
मेरी उम्र 44 वर्ष है। दिवाली पर पटाखों के कारण मेरे कानों में परेशानी हो गई है। जब कुछ निगलता हूं को छन-छन की आवाज आती है। ऐसी लगता है जैसे कान बंद हों लेकिन दर्द या दुखन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन यादव, पीएसी
जवाब
ध्वनि प्रदूषण के कारण कान की नस का आवरण टूट जाता है, जिससे यह टिनिटस की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कुछ दिन की दवा से आप ठीक हो जाएंगे।

सवाल-2
मेरी उम्र 75 वर्ष है। कानों में खुजली, गले में सरसराहट, रात में खांसी की समस्या, नींद न आना और खड़े होने व वाहन चलाने पर कमर व कंधों में दर्द की परेशानी है। मुझे क्या करना चाहिए।
- मदन लाल पुजारा, आशियाना कॉलोनी
जवाब
यह एलर्जिक फेनइनजाइटिस के लक्षण हैं। प्रदूषण के कारण यह समस्या होती है। आरके केस में न्यूरोपैथिक पेन भी लग रहा है। आपको कुछ अवधि तक डॉक्टर के परामर्श से दवाएं लेनी चाहिए।

सवाल-3
मुझे नजला, जुकाम व खांसी की परेशानी है। आंखों व नाक से पानी निकलता है। कानों में दर्द है। कृपया सलाह दीजिए कि क्या करूं।
- उदित उपाध्याय, मंडी चौक
जवाब
यह एयरवे एलर्जी के लक्षण हैं। डॉक्टर के परामर्श पर आपको एंटी एलर्जिक दवाएं लेनी चाहिए। इनफ्लूएंजा वैक्सीन लगवा सकते हैं। कुछ दिन में आप ठीक हो जाएंगे।
सवाल-4
मेरी उम्र 40 वर्ष है और मेरे दोनों कानों से सुनाई नहीं आती है। पिछले 3.5 साल से यह समस्या है। कोई चोट नहीं लगी अचानक सुनना बंद हो गया। काफी इलाज करा चुका हूं लेकिन कोई फायदा नहीं है। मुझे क्या करना चाहिए।
- नईम अहमद, ठाकुरद्वारा
जवाब
इसे नर्व ऑस्टोक्लोरोसिस कहते हैं। कान की हड्डी चिपकने के कारण दोनों कानों से आवाज आनी बंद हो जाती है। आपको विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलकर लगातार इलाज कराना चाहिए।

सवाल-5
मेरी उम्र 33 वर्ष है। मैं छींकता हूं तो उसके काफी देर बाद तक दुर्गंध आती रहती है। क्या यह किसी बीमारी का संकेत है।
- रवि कुमार, ताड़ीखाना
जवाब
यह साइनोसाइटिस के लक्षण हैं। नाक का स्पेस बंद होने के कारण नजला एकत्र हो जाता है। यह बाद में इनफेक्शन का कारण बन जाता है। आप साइनस का एक्स-रे कराएं। इसके बाद इलाज कराना शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed