फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband wife shot and committed suicide in dispute of missing mobile from marriage ceremony in moradabad

UP: शादी समारोह से मोबाइल गायब होने के विवाद में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, एक ही गोली से गई दोनों की जान

Wed, 14 Jun 2023 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Jun 2023 11:01 AM IST
सार

मुरादाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दंपती ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक ही गोली से पति-पत्नी की मौत हो गई। पति ने पत्नी को सटाकर सीने में गोली मारी। बुलेट पत्नी से पार निकलकर पति के सीने में लग गई। शादी समारोह से मोबाइल गायब पर दोनों के बीच विवाद था।

विज्ञापन
Husband wife shot and committed suicide in dispute of missing mobile from marriage ceremony in moradabad
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में मंगलवार रात मजदूर ने पत्नी को सीने से सटाकर गोली मार ली। बुलेट पत्नी की पीठ से निकलकर पति के सीने में धंस गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। शादी समारोह से मोबाइल गायब होने के बाद से पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन


बिलारी के खानपुर गांव निवासी अनेक सिंह 37 और सुमन चंडीगढ़ में रहकर पत्नी करते थे। दंपती की एक बेटी और दो बेटे हैं। एक सप्ताह पहले अनेक पाल परिवार को लेकर चंडीगढ़ से संभल जनपद के खेड़ा गांव में अपनी साली प्रीति की शादी में शामिल होने आया था, जहां उसका मोबाइल गायब हो गया था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच अनबन हो गई थी। ससुराल वालों ने एक पुराना मोबाइल अनेक सिह को दिला दिया था। 

विज्ञापन

इसके बाद वह दोनों खानपुर आ गए थे। मंगलवार देर रात करीब एक बजे अनेक सिंह के पड़ोस में छत पर सो रहे चचेरे भाई श्रीपाल ने गोली की आवाज सुनी तो वह नीचे आ गया। दसने देखा कि अनेक सिंह और उसकी पत्नी खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। यह देखकर उसने शोर मचाया, तब मोहल्ले के लोग अनेक सिंह के घर पहुंच गए। 108 एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए बिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बिलारी अंकित कुमार भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि दंपती के बच्चों और परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि पति पत्नी के बीच विवाद रहता था। शादी समारोह में मोबाइल गायब होने पर उनके बीच फिर से विवाद हुआ था। मंगलवार रात अनेक सिंह ने अपनी पत्नी को सीने से सटा लिया। इसके बाद उसने पत्नी के सीने में गोली मार दी। बुलेट पत्नी की पीठ से निकली और अनेक सिंह के सीने में धंस गई थी। पैनल में दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन

तंत्र क्रिया भी रकता था अनेक सिंह
एसपी देहात ने बताया कि अनेक सिंह चंढीगढ़ में ही परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। इसके अलावा वह तंत्र क्रिया भी करता था। शादी समारोह से लौटने के बाद मंगलवार रात भी अनेक सिंह ने घर में पहले तंत्र क्रिया की थी। इसके बाद उसने पत्नी को अपने पास बैठा लिया। इसी बीच उसने पत्नी अपने आगे खड़ा किया। इसके बाद सटाकर उसके सीने में तमंंचा से गोली मारी। बुलेट पत्नी की पीठ से निकलकर पति को लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed