{"_id":"5fb50f918ebc3e9c0416e5c6","slug":"husband-wife-dies-in-a-road-accident-in-pakbada-highway-truck-crashes-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: हाईवे पर बाइक सवार दंपती को गन्ने से भरे ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: हाईवे पर बाइक सवार दंपती को गन्ने से भरे ट्रक ने कुचला, मौत
Thu, 19 Nov 2020 02:46 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली बरेली हाईवे पर पाकबड़ा ओवर ब्रिज पर बुधवार शाम चार बजे बाइक सवार दंपती को गन्ने से भरे ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर अपनी मां की गोद में बैठा आठ माह का मासूम भी हादसे में घायल हो गया है। हाईवे पर निर्माण के चलते यहां वन वे व्यवस्था थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना से दंपती के परिवार में कोहराम मच गया।
अमरोहा जिले के मड़ी धनौरा थानाक्षेत्र के वासीपुर गांव के रहने वाले रोहित (25) उत्तराखंड पंतनगर में माली का काम करते थे। वह दीपावली की छुट्टी मनाने अपने घर आए थे। बुधवार को त्योहार मानने के बाद रोहित अपनी पत्नी रेखा और आठ माह के अपने बेटे ऋषभ को साथ लेकर बाइक से पंतनगर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे पाकबड़ा थानाक्षेत्र ओवर ब्रिज पर पीछे से आ रहे गन्ने लदे ट्रक ने रोहित की बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक रोहित और उसकी पत्नी रेखा को कुचलता हुआ गुजर गया। इस हादसे में पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा ऋषभ टक्कर के बाद बाइक से दूर जाकर गिर गया। हादसे करके ट्रक चालक ट्रक को बीच सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि बच्चे का इलाज कराया है। देर शाम रोहित के परिजनों की सुपुर्दगी में बच्चे को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों के शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
एनएचएआई की लापरवाही बनी हादसे का कारण
हाईवे पर सिक्स लेन बनाने का कार्य प्रगति पर है, लेकिन निर्माण करने से पहले सड़क सुरक्षा के मानकों को एनएचएआई ने अनदेखा कर रखा है। इसके चलते लगातार जाम और हादसे हो रहे हैं। पाकबड़ा में एनएचएआई अंडर पास बना रहा है। इसके चलते एक सड़क पर दोनों ओर का यातायात निकल जाता है, लेकिन यह जगह इतनी तंग है कोई कि दूसरा वाहन यहां से निकाल कर ओवरटेक नहीं कर सकता। ओवर ब्रिज पर ही रूट डायवर्ट किया गया है। आने वाले लोगों को पता ही नहीं चलता कि आगे रूट डायवर्ट है। बागड़पुर गांव के पास ओवर ब्रिज के लिए बड़े बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। यहां पर लगातार गाड़ी पलटती रहती है जाम लग जाता है।
थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि पुलिस जाम खुलवाने के लिए हाईवे पर रहती है । यातायात पुलिस को हाईवे पर लगाया है लेकिन फिर भी लगातार हादसे हो रहे हैं। हादसे रोकने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से बात की जाएगी
संवेदनहीनता की इंतहा
हादसे के बाद मदद करने के बजाए राहगीर बनाने लगे मोबाइल से वीडियो पाकबड़ा। हाईवे पर हादसे में दंपती की मौत के बाद आठ माह का मासूम ऋषभ बाइक से दूर जाकर गिर गया था। बच्चा वहां पड़ा रो रहा था। हादसे के बाद हाईवे पर जाम भी लग था। काफी संख्या में राहगीर भी वहां पहुंच गए। बच्चे की मदद को कोई नहीं आया। मदद के बजाए मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे।
एक दो नहीं, बल्कि दर्जनों लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, लेकिन मासूम ऋषभ को किसी ने गोद में लेने की जहमत नहीं उठाई। हादसे के बीस मिनट बाद पुलिस जैसे तैसे पैदल ही मौके पर तक पहुंची और ऋषभ को एक महिला सिपाही अर्चना ने अपनी गोद में लिया। जब तक परिजन थाने पर नहीं पहुंचे थे, तब तक सिपाही अर्चना बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसे चुप कराने का प्रयास करती रही। राहगीरों की संवेदनहीनता देख कर सभी लोग दंग रह गये थे।
हादसे से परिजनों में मचा कोहराम
हाईवे पर हादसे में रोहित और रेखा की मौत के बाद उसके परिवर में कोहराम मचा हुआ गया। रोहित की शादी करीब ढाई साल पहले अमरोहा के सलामतपुर गांव निवासी रेखा के साथ हुई थी। इनका एक पुत्र ऋषभ है। रोहित दीपावली पर गांव आया था। दीपावली की छुट्टी समाप्त होने के बाद रोहित अपने काम पर जा रहा था, लेकिन रोहित के बड़े भाई विकास और अजय ने रोहित को बुधवार रुकने को कहा था।
गुरुवार सुबह घर से निकाले के लिए कहा था लेकिन रोहित ने अपने बड़े भाइयों से कहा कि छुट्टी समाप्त हो गई है और काम से लगातार फोन आ रहे हैं। उसे जाना ही होगा। उसकी मां और पिता प्रीतम सिंह का भी रो रोकर बुरा हाल है। रोहित अपने भाई बहनों में सबसे छोटा भाई था। रेखा के परिजन भी थाने पर आ गये थे। उनका भी रो रो कर बुरा हाल है। मासूम ऋषभ को गोद में लेकर पूरा परिवार बदहवास हो गया। पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे।
मौत बन हाईवे पर दौड़ रही गन्ने से भरी ट्राली और ट्रक
गन्ने से भरी ट्राली और ट्रक हाईवे पर बिना किसी यातायात नियम का पालन करते हुए दौड़ रहे हैं। अपनी क्षमता से कई गुना ज्यादा गन्ना इन वाहनों में भरा था।
देर शाम फिर हुआ पाकबड़ा में हादसा पाकबड़ा। एनएचएआई की लापरवाही के चलते पाकबड़ा में बुधवार देर शाम फिर हादसा हो गया। सर्विस रोड पर एक कार राहगीर को बचाने के चक्कर में नाले में जाकर गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि एनएचएआई ने नाले को खुला छोड़ रखा है