फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband told triple talaq out of family court

न्यायालय परिसर में पति ने पत्नी को बोला तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
husband told triple talaq out of family court
मुरादाबाद। परिवार न्यायालय के बाहर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी मौके से चला गया। पीड़िता अपने पिता के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसे थाने से टकरा दिया। सोमवार को इस मामले में आईजी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एकता विहार निवासी अधिवक्ता ने अपनी बेटी की शादी छह नंबर 2016 को हल्द्वानी निवासी युवक से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही युवती को पति ने तरह तरह से परेशान करना शुरू कर दिया। अगस्त 2019 में युवती के साथ मारपीट की गई। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। मामला परिवार न्यायालय में चल रहा है। 20 नवंबर को इस मामले में तारीख थी। दोनों पक्ष न्यायालय आए थे। परिवार न्यायालय के बाहर पति ने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। सोमवार को अधिवक्ता अपनी बेटी को लेकर आईजी से मिले और उन्होंने ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता के साथ दि बार एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक भटनागर भी मौजूद थे। आईजी रमित शर्मा ने संबंधित थाने को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed