फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband killed, wife injured in bike collision

Moradabad News: दो बाइकों की टक्कर में पति की मौत, पत्नी घायल

Mon, 26 Jan 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 26 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Husband killed, wife injured in bike collision
कुंदरकी। शनिवार की शाम करीब सात बजे कुंदरकी डींगरपुर रोड पर सटे ग्राम मझोली खास के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पाकबड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महलकपुर माफी निवासी बाइक सवार फर्म कर्मी अंकित कश्यप और उसकी पत्नी ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको आनन- फानन में सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने फर्म कर्मी अंकित कश्यप (21) पुत्र राजकुमार को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं ज्योति को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घायल ज्योति ने बताया कि वह अपने पति अंकित कश्यप के साथ रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के ग्राम सागरपुर निवासी बड़ी बहन काजल पत्नी आशू कश्यप के घर को जा रही थी, तभी रास्ते किसी दूसरी बाइक से कुंदरकी डींगरपुर रोड पर हादसा हुआ है। साथ ही उसका मोबाइल भी गायब है। वहीं पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी है तो वह सीएचसी पर आ गए जिनके बाद पुलिस ने फर्मकर्मी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-----------------------
हेलमेट नहीं पहनने से सिर में आई गंभीर चोट
कुंदरकी। बाइक चलाते समय फर्मकर्मी अंकित कश्यप ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर सिर से खून निकलता रहा। सीएचसी में सिर से खून निकलता रहा। माना जा रहा है कि अगर अंकित ने सिर पर हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। वहीं हादसे में ज्योति भी दूर जाकर गिरी थी जिसके सिर में चोट नहीं आई है लेकिन पैरों में ज्यादा चोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
पांच माह पहले अंकित ने की थी लव मैरिज
कुंदरकी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले फर्म कर्मी अंकित कश्यप की पांच माह पहले गांव की ही ज्योति से लव मैरिज की थी। बताते हैं कि अंकित मुरादाबाद की एक निर्यात फर्म में लकड़ी का काम करता था। इस समय दोनों पति पत्नी से मझोला क्षेत्र में आने गागन के पास किराए के किसी मकान में रह रहे है। आकस्मिक हादसे ने घायल ज्योति को उसके पति अंकित को उससे हमेशा के लिए जुदा कर दिया है। अंकित के अपने चार भाई बहन में दूसरे नंबर का था।
फोटो संख्या सात और आठ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed