{"_id":"659e309e0a768787e707bedf","slug":"husband-killed-his-wife-for-not-giving-her-money-for-liquor-locked-her-body-in-room-and-ran-away-in-moradabad-2024-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: गला काटकर पत्नी का कत्ल, फिर बहन के घर जाकर रचा ये ड्रामा; सुनाई ऐसी स्टोरी किसी को विश्वास न हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: गला काटकर पत्नी का कत्ल, फिर बहन के घर जाकर रचा ये ड्रामा; सुनाई ऐसी स्टोरी किसी को विश्वास न हुआ
Wed, 10 Jan 2024 11:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:40 AM IST
सार
मुरादाबाद के नागफनी थाना इलाके के दौलत बाग वाल्मीकि बस्ती में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को कमरे में बंद कर भाग गया। आरोपी पति बहन के घर पहुंचा और पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या करने के बाद भूरा ने बचने के लिए ड्रामा रचा।
विज्ञापन
विपाल करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के नागफनी थाना इलाके में मंगलवार की शाम पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वह पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांग कर रहा था। आरोपी हत्या करने के बाद लाश को कमरे में छोड़कर बाहर से दरवाजे पर ताला लगाकर भाग गया। मंगलवार शाम घटना की जानकारी मिलने पर बेटे और बेटी घर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।
नागफनी के दौलतबाग वाल्मीकि बस्ती निवासी भूरा वाल्मीकि लिहाफ और गद्दे किराये पर देने का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी बेबी (45), तीन बेटे सागर, आकाश उर्फ नन्हू, छोटू और एक बेटी दीपा है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मकान की दूसरी मंजिल पर पति-पत्नी बैठे थे।
इसी दौरान भूरा ने पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। महिला ने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस वक्त आस पड़ोस के लोगों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया था। उस वक्त बेटे भी बाहर चले गए थे। इसके बाद भूरा ने चाकू से पत्नी बेबी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद उसने एक बैग में कपड़े भर लिए और मकान के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया। आरोपी भूरा कटघर में अपनी बहन के घर पहुंच गया और उसने यहां बताया कि उसकी पत्नी बेबी की किसी ने हत्या कर दी है। डर के कारण वह वहां से भाग आया है।

पत्नी की हत्या कर बचने के लिए रचा ड्रामा, फंसता देख बहन के घर से भागा
घर में पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या करने के बाद भूरा ने बचने के लिए ड्रामा रचा। उसने अपनी बहन के घर जाकर ऐसी कहानी रची, जिस पर किसी को विश्वास नहीं हुआ। उसने कहा कि बेबी की किसी ने हत्या कर दी है। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने खुद को फंसा देकर भागने में ही फायदा समझा। भूरा किसी न किसी बात को लेकर पत्नी बेबी को परेशान करता था। जिसे लेकर बेटे और बेटी भी परेशान थी। मंगलवार शाम को उसने घर में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।

इसके बाद आस पड़ोस या मोहल्ले के लोग उस पर शक न करें। इसके लिए उसने खामोशी से बैग में कपड़े भरे और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। यहां से आरोपी कटघर क्षेत्र में अपनी बहन के घर पहुंच गया। यहां आरोपी ने बताया कि किसी ने बेबी की हत्या कर दी है। लोग उस पर शक न करें, इस लिए वहां से आ गया है। लाश घर में ही पड़ी है। रिश्तेदारों ने उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया। इसी दौरान मौका पाकर वह वहां से भाग गया।
बेटा बोला, ऐसे बाप को मिले फांसी
भूरा टेंट का काम करता है। उसके बेटे सागर, आकाश उर्फ नन्हू और छोटू अलग-अलग काम करते हैं। बेटे सागर ने पुलिस को बताया कि छोटू को उसके मां बाप ने गोद लिया था। छोटू को लेकर भी पिता विवाद करते थे। गोशाला में काम करने वाले सागर ने बताया कि शाम करीब सात बजे वह घर लौटा तो दरवाजा बाहर से बंद था। तब उसने अपनी मां और बाप को कॉल की लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। इसी बीच बहन दीपा ने फोन कर बताया कि घर में कोई घटना हुई है। बेटे ने कहा कि ऐसे बाप को तो फांसी होनी चाहिए। जिसने हमारी मां को हमसे दूर कर दिया।

पति से तंग आकर बेटी के घर चली गई थी बेबी
परिवार के लोगों ने बताया कि भूरा शराब पीने का आदी है। विरोध करने पर वह आये दिन पत्नी बेबी के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर बेबी अपने दोनों बेटों के साथ बेटी दीपा की ससुराल कटघर में जाकर रहने लगी थी। इसके बाद आरोपी वहीं पहुंच गया था और वादा किया था कि अब वह शराब को हाथ नहीं लगाएगा। कुछ दिन पहले ही बेबी पति के साथ आ गई थी और यहां रहने लगी थी लेकिन पति ने शराब पीना बंद नहीं किया।

पिता ने हमसे छीन ली मां
बेटी दीपा मां की मौत से टूट गई है। दीपा ने बताया कि मां ने ही हम भाई-बहन को पाला है। पिता ने कभी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी। शराब पीने के चक्कर में आये दिन घर में झगड़ा करते थे। मां के साथ मारपीट करते थे। हमारी मां ने बहुत सहन किया था लेकिन पिता के व्यवहार में कभी अंतर नहीं आया। आज पिता ने हमसे मां भी छीन ली।