फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband gives triple talaq to woman in Delh

Moradabad News: दिल्ली में महिला को पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Husband gives triple talaq to woman in Delh
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी महिला को दिल्ली में उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता दिल्ली के लाहौरी गेट थाने गई तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब पीड़िता ने मुरादाबाद आकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चक्कर की मिलक निवासी नाजमीन ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली के महल सराय पंजाबी पाटक बल्ली महारन निवासी इश्तकार के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता तरह तरह की यातनाएं सहन करती रही। आरोपी ने पीड़िता के भाई से भी पैसों की मांग की। तब उन्होंने कई बार महिला के पति के खाते में पैसे भेजे। उसका कहना है कि वह 13 अगस्त की शाम पांच बजे खाना बना रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी पति ने मकान का दरवाजा बंद कर लिया और उसे चिमटे से पीटा। इसके बाद तीन तलाक देकर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता दिल्ली के लाहौरी गेट थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़िता मुरादाबाद आ गई और मायके पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मारपीट, तीन तलाक का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed