{"_id":"5f7cd80f8ebc3e9b7f06f4d4","slug":"hunger-strike-for-colony-gate-opening-city-news-mbd3651410183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील हुए रास्ते को खुलवाने को भूख हड़ताल पर बैठेंगे परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील हुए रास्ते को खुलवाने को भूख हड़ताल पर बैठेंगे परिवार
विज्ञापन
मधुबनी एक्सटेंशन के अंदर मीटिंग करते लोग।
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। मधुबनी एक्सटेंशन का रास्ता सील होने के बाद कालोनी के लोगों की मंगलवार को बैठक हुई। लोगों ने कहा कि रास्ते का हल निकालने के लिए प्रशासन से बात की जाएगी। बुधवार तक रास्ता नहीं खुलने की स्थिति में गुरुवार से भूख हड़ताल की जाएगी। कालोनी वासियों ने नगर विधायक रितेश गुप्ता और भूखंड के मालिक इंद्रजीत चड्ढा पर धोखाधड़ी करने के आरोप भी लगाए।
सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश पर मधुबनी एक्सटेंशन का रास्ता सील कर दिया गया। जिसमें कालोनी के लोगों ने एमडीए पर बिना नोटिस दिए रास्ते को सील करने का आरोप भी लगाया था। मंगलवार रात नौ बजे कालोनी के लोगों की बैठक हुई। लोगों ने कहा कि सभी परिवारों के सदस्य एकमत होकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखेंगे। इसके बाद भी कोई हल नहीं निलकता है तो गुरुवार से कालोनी के लोग भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे।
रास्ता बंद होने से दस परिवार कालोनी में कैद
मधुबनी आवासीय योजना के लोगों पर अभद्रता का आरोप
मुरादाबाद। एमडीए की ओर से रास्ता सील होने के बाद कालोनी में प्रवेश के लिए दूसरा कोई रास्ता नहीं है। कालोनी के 10 परिवार कैद होकर रह गए हैं। कालोनी निवासी केए सक्सेना ने बताया कि कालोनी के लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
कालोनी के हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि आवासीय योजना में रहने वाले लोग उनके साथ अभद्रता कर रहे हैं। बताया कि उनकी पत्नी किसी रिश्तेदार को लेने के लिए कालोनी के बाहर गईं थी। कालोनी के लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। कालोनी के टीकम सिंह पवार ने बताया कि दस दिन पहले ही नीरज विश्नोई से तीन सौ मीटर का प्लाट खरीदा है। जिसका बैनामा मधुबनी के सर्किल रेट से हुआ है। ऐसे में सील किए गए रास्ते से आवाजाही करने का उसका अधिकार है। डीके सिंह ने बताया कि आवासीय योजना में रहने वाले लोगों का व्यवहार ठीक नहीं है। सील रास्ते के गेट पर आवासीय योजना कालोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है, ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रख सकें। उन्होंने बताया कि अब उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे अपराधी हो गए हैं।
कृष्ण कुमार ने बताया कि वोे दिल के मरीज हैं। अक्सर तबीयत बिगड़ जाती है। तबीयत खराब होने पर रास्ता बंद होने से अस्पताल कैसे जाएंगे इसकी चिंता है। कमल कुमार, अक्षय, हिमांशु, निमित मदान, राममोहन मल्होत्रा, प्रिया सिंह, मेघा खन्ना, रूपाली सक्सेना, संगीता रस्तोगी, गीता मल्होत्रा ने नगर विधायक रितेश गुप्ता और भूखंड के मालिक इंद्रजीत चड्ढा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।
- मैंने किसी के साथ कोई धोखा नहीं किया। कालोनी के लोगों की आवाजाही के लिए टनल बनवाने पर विचार कर रहा हूं। अभी मैं कोरोना से पीड़ित हूं। जल्द ही नगर निगम के अधिकारियों से इस पर चर्चा करूंगा। अगर किसी को लगता है कि मैंने धोखा किया है तो मैं उनके रुपये वापस करने को तैयार हूं। - इंद्रजीत सिंह चड्ढा, भूखंड स्वामी