फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hungama in district hospital

इलाज में लापरवाही पर फूटा गुस्सा

Tue, 26 Apr 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 26 Apr 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
hungama in district hospital
पर‌िजनों में आक्रोश
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज का ठीक ढंग से इलाज नहीं होेने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को जिला अस्पताल के गेट नंबर दो सामने मां अपने दो बेटों के साथ बीच सड़क पर लेट गई। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। मां का कहना था कि उसका बेटा पांच दिन अस्पताल में भर्ती है, लेकिन डाक्टर उसे नहीं देख रहे। बाद में पहुंची पुलिस ने तीनों समझाबुझाकर अस्पताल ले गई।
विज्ञापन



भोजपुर के मोहल्ला मनिहारन निवासी इम्तियाज (35) पुत्र कल्लू  21 अप्रैल को पीपलसाना रेलवे क्रासिंग पार करा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे हड्डी वार्ड में शिफ्ट कर दिया। सोमवार दोपहर इम्तियाज की मां जुलेखा अपने दोनों बेटे जुल्फिकार और इश्तिखार के साथ अस्पताल के गेट नंबर दो सामने बीच सड़क पर लेट गई। इसके चलते सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन



परिजनाें का कहना था कि इम्तियाज के इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। न कोई डाक्टर देखने आ रहा है और न ही कुछ बताया जा रहा है। दो बोतल खून चढ़ाया जा चुका है और डिमांड की जा रही है। परिजनाें का अस्पताल प्रशासन के खिलाफ तीस मिनट तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को समझाबुझाकर अस्पताल ले आई। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डा. वीके खरे ने बताया कि मरीज के परिजनों का आरोप निराधार है। इम्तियाज का बेहतर इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed