फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hope for improvement in Ayeza's condition increases

Moradabad News: आयजा की हालत में सुधार होने की उम्मीद बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Hope for improvement in Ayeza's condition increases
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

दिल्ली एम्स में भर्ती नर्सरी की छात्रा आयजा की जान बचाने के लिए डॉक्टर हर संभव प्रयास कर रहे है। डॉक्टरों ने परिजनों से कहा है कि दो दिन में बच्ची की हालत में सुधार होने की उम्मीद है। दिमाग में सूजन कम होने पर उसे वेंटिलेटर से हटाया जाएगा। शनिवार को फिर से सीटी स्कैन और एक्सरे कराया जाएगा।


कुंदरकी के मोहल्ला कायस्थान निवासी अजीत अजीम की चार वर्षीय बेटी आयजा अलबरू हायर सेकेंडरी स्कूल कुंदरकी में नर्सरी की पढ़ती है। सात दिन पहले छात्रा आयजा स्कूल वैन से कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिस समय आयजा स्कूल गेट से पैदल अपने क्लास रूम में आ रही थी। इसी दौरान वह स्कूल वैन की चपेट में आ गई थी। हादसे को अंजाम देकर आरोपी चालक फरार हो गया था। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में बच्ची के स्कूल वैन से कुचलने का घटना क्रम कैद हो गया था। हादसे के बाद घायल बच्ची को पहले मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में गंभीर होने पर उसको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था जिसका वहां पर इलाज चल रहा है। वहीं घायल बच्ची के परिजनों की ओर से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed