फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hindu conventions were held at five places in the metropolis, appealing for the adoption of five changes

Moradabad News: महानगर में पांच स्थानों पर हुए हिंदू सम्मेलन, पंच परिवर्तन अपनाने की अपील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Hindu conventions were held at five places in the metropolis, appealing for the adoption of five changes
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को नगरीय क्षेत्र में पांच स्थानों नया मुरादाबाद, अर्जुन नगर के सिंडिकेट बैंक परिसर, प्रकाश नगर में लाकड़ी, कटघर शिशु मंदिर और गंगा मंदिर में अलग-अलग स्थानों हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। जिसमें का आयोजन विराट हिंदू सम्मेलन समितियों द्वारा किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि हमारी एकल होती परिवार व्यवस्था को रोकना होगा, इसके लिए पंच परिवर्तनों जैसे सामूहिक भोजन, सामूहिक पूजा पद्धति, अतिथि देवो भव और पर्यावरण संरक्षण आदि को व्यवहार में लाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सिंडिकेट बैंक में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीराम ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी के आने पर हिंदू समाज का विघटन शुरू हो गया था। अंग्रेजों की फूट डाले शासन करो की नीति अपनाई तो बड़ी गंभीर परिस्थितियों में डॉक्टर हेगडेवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की। डॉक्टर हेडगेवार स्वतंत्रता के आंदोलन के समय दो बार वर्ष 1921 वर्ष 1930 में 2 बार जेल गए।
विज्ञापन

गंगा मंदिर में महानगर शहर कार्यवाहक प्रमोद जोशी ने आरएससी की 100 वर्षों की संघर्ष यात्रा पर रोशनी डाली। महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी ने पंच परिवर्तन के विषय को रखते हुए कहा कि उन्हें हम अपने व्यवहार में लाने को कहा। पर्यावरण विषय में पेड़ लगाओ,पानी बचाओ व प्लास्टिक हटाओ पर ध्यान आकर्षित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धि विहार की शाहपुर बस्ती में महानगर सह प्रचार प्रमुख राजेश तोमर ने संघ पर लगे प्रतिबंधो का कारण और संघ के चीन व पाकिस्तान से हुए युद्धों में संघ के स्वयं सेवकों के योगदान पर चर्चा की। इसमें ओमप्रकाश शास्त्री, महानगर कार्यवाहक प्रमोद जोशी, महानगर सह प्रचार प्रमुख डॉक्टर राजेश तोमर, डॉ.अ्निल जायसवाल, कथावाचक धार शांति आदि मुख्य वक्ता रहे। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल अध्यक्ष रहे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सनी सिंह मुख्य वक्ता रहे। इसमें संजीव चौधरी, प्रमोद, अतुल सोती, संजय भटनागर, अवधेश पाठक, साकार भाटनगर, विवेक शर्मा, दिनेश प्रजापति, घनश्याम, अभिषेक रस्तोगी, विपनेश गुप्ता, दीपक रस्तोगी,पंडित अनिरुद्ध पांडे, पंडित विष्णु दत्त शर्मा, शिखर शर्मा, राघव शर्मा, शिवेंद्र शर्मा शामिल रहे। संचालन डॉ.पीतांबर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed