फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heaters installed to protect electrical machines from moisture.

Moradabad News: बिजली की मशीनों को नमी से बचाने के लिए लगाए हीटर

Sun, 04 Jan 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Heaters installed to protect electrical machines from moisture.
कुंदरकी। मौसमी पार गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिस कारण लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं और उनसे जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ने लगा है। सूर्य नहीं निकलने से ठंड का प्रकोप बरकरार रहने से विद्युत विभाग ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कुंदरकी सब डिवीजन में आने वाले कुंदरकी, मैनाठेर, जलालपुर, जैतवाड़ा, भैसोड़ और ग्वारऊ बिजलीघरों में सभी तरह की मशीनों को नमी से बचाने के लिए हीटर लगा दिए गए हैं ताकि मॉइश्चर यानि नमी की वजह से बिजलीघरों को ओवरफ्लैश होने से बचाया जा सके। कुंदरकी एसडीओ दया शंकर ने बताया कि कड़ाके की कड़ाके की ठंड को देखते हुए सब डिवीजन में आने वाले कुंदरकी समेत छह बिजलीघरों में सभी तरह की मशीनों को नमी से सुरक्षित रखने की गरज से हीटर लगवा दिए गए हैं ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं हो पाए।
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइन से सटी पेड़ों की टहनी भी छंटवाई
कुंदरकी। 132 केवी बिजलीघर भैसोड़ से कुंदरकी बिजलीघर को आने वाले हाईटेंशन लाइन जंगल पर पेड़ों के बीच होकर आ रही है। इन पेड़ों की टहनियां कोहरे व पाला गिरने से भीग कर गीली हो जाती है जोकि हवा चलने पर हाईटेंशन लाइन से टकरा जाती है जिस कारण ब्रेक डाउन होने की आशंका बनीं रहती, इससे विद्युत आपूर्ति भी ठप हो जाती है। एसडीओ दया शंकर ने बताया कि सभी छह बिजलीघरों को आने वाली हाईटेंशन लाइनों से सटे पेड़ों की टहनियों को पहले ही छंटवा दिया ताकि ब्रेक डाउन नहीं पाए। जहां पर भी हाईटेंशन लाइन पर पेड़ों की टहनियां आ रही हैं, उनको भी छंटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed