फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing postponed in case of beating brick kiln worker

Moradabad News: ईंट भट्ठा मजदूर को पीटने के मामले में टली सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hearing postponed in case of beating brick kiln worker
मुरादाबाद। ईंट भट्ठा मजदूर के अपहरण और बंधक बनाकर पीटने के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो पाई। इस केस में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक समेत तीन आरोपी है।अदालत ने आरोपी पक्ष को जिरह पूरी करने के लिए 25 जुलाई लगा दी है।
विज्ञापन

मूंढापांडे निवासी ईंट भट्ठा मजदूर ओमप्रकाश ने 25 मार्च 2023 को पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि ललित कौशिक, सतीश सिंह, प्रधान पति शिवकुमार ने अपहरण कर उसे बंधक बना लिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने ललित कौशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसका मुकदमा जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार की अदालत में चल रहा है। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया कि पिछली तारीख पर वादी ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए थे। जिससे आरोपी पक्ष की ओर से जिरह की जा रही है लेकिन सोमवार को वकीलों की हड़ताल के कारण वादी ओम प्रकाश से जिरह पूरी नहीं हो सकी।अदालत ने जिरह पूरी करने के लिए 25 जुलाई नियत की है। संवाद
विज्ञापन


दुष्कर्म के मामले में एक अगस्त को कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी पीड़िता की मां
सिविल लाइंस थाने में दर्ज पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले की सुनवाई विशेष पाॅक्सो कोर्ट में की जा रही है। इस मामले में पीड़िता की मां के बयान एक अगस्त को अदालत में दर्ज किए जाएंगे। पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया था कि उसकी 16 साल बेटी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ललित कौशिक ने अपने कार्यालय में बुलाया था। यहां जान से मारने की धमकी दे कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया था। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद आरोप पत्र अदालत में पेश किया था। मुकदमे की सुनवाई विशेष पाॅक्सो कोर्ट में की जा रही है।विशेष लोक अभियोजक अकरम खान ने बताया कि इस मामले में वादिनी के सोमवार को बयान दर्ज होने थे। लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। एक अगस्त को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed