फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hearing postpone in sonakshi sinha case

सोनाक्षी सिन्हा प्रकरण में सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
hearing postpone in sonakshi sinha case
मुरादाबाद। धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा प्रकरण में मंगलवार को सुनवाई टल गई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए ग्यारह जनवरी 2021 की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने कटघर थाने में 22 फरवरी 2019 को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, उनकी कंपनी के पदाधिकारी अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, घूमिल ठक्कर, एडगर सकारिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। जिसमें प्रमोद ने आरोप लगाया था कि 30 सितंबर 2018 को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में आने के लिए सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के अधिकारियों से अनुबंध हुआ था। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के खातों में 29 लाख 92 हजार रुपये का भुगतान किया गया था। इसके बावजूद सोनाक्षी कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस केस की सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को सुनवाई होनी थी। सोनाक्षी की ओर से इस मामले में हाईकोर्ट में अपील की है। जिसमें उन्होंने चार्जशीट खारिज करने और केस मुंबई ट्रांसफ र के लिए प्रार्थना दाखिल किया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में पांच जनवरी तक सुनवाई पर स्टे दिया है। जिस कारण यहां सुनवाई टल गई है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अब अगली तारीख ग्यारह जनवरी 2021 तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed