{"_id":"64808246d516f1949d082cb3","slug":"hearing-on-wednesday-in-case-of-objectionable-remarks-on-actress-jayaprada-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: अभिनेत्री जयाप्रदा को अदालत ने किया तलब, 27 जून को हो सकती हैं हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: अभिनेत्री जयाप्रदा को अदालत ने किया तलब, 27 जून को हो सकती हैं हाजिर
Wed, 07 Jun 2023 06:42 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 07 Jun 2023 06:42 PM IST
सार
अदालत ने जयाप्रदा बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। अब अगली सुनवाई के लिए 27 जून को होगी। जिसमें जयाप्रदा हाजिर होकर अपने बयान दर्ज करा सकतीं हैं।
विज्ञापन
jaya prada, jaya, जयाप्रदा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। अदालत ने जयाप्रदा बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। अब अगली सुनवाई के लिए 27 जून को होगी। जिसमें जयाप्रदा हाजिर होकर अपने बयान दर्ज करा सकतीं हैं।
विज्ञापन
2019 लोकसभा के परिणाम घोषण होने के बाद कटघर थाना क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें मुरादाबाद के सपा सांसद एसटी हसन, रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, अब्दुल्ला आजम समेत अन्य सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए थे। आरोप है कि इस कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां व आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में की जा रही थी लेकिन न्यायिक मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मुकदमे की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनिंदर सिंह की अदालत में की गई। इस मामले में बतौर पीड़िता अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को अदालत में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने हैं लेकिन उनकी गैर हाजिरी के कारण बयान नहीं हो पा रहे हैं। अदालत ने समन जारी कर उन्हें तलब किया है। अब इस मुकदमे में 27 जून को सुनाई होगी।
विज्ञापन