फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing in the objectionable remark case against former MP Jaya Prada adjourned

पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hearing in the objectionable remark case against former MP Jaya Prada adjourned
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस केस में सपा सांसद आजम खां समेत अन्य आरोपी हैं। अदालत ने सुनवाई के लिए 21 फरवरी लगाई है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कालेज में 2019 में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें रामपुर के सपा सांसद आजम खां समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे। आरोप है कि मुरादाबाद के सपा सांसद डा. एसटी हसन और अन्य सपाइयों ने जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में आजम खां, डा. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में सुनवाई होनी थी। अपर शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर एवं विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि कोविड 19 नियमों की गाइड लाइन के कारण मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 21 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed