फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing in fraud and embezzlement case registered against film actress Sonakshi Sinha adjourned

Sonakshi Sinha: धोखाधड़ी-गबन मामले में अदालत की सुनवाई टली, आरोप-पेमेंट लेकर कार्यक्रम में न पहुंचीं अभिनेत्री

Fri, 05 Aug 2022 07:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Aug 2022 07:30 PM IST
सार

कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी निवासी व इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि पेमेंट लेने के बाद भी कार्यक्रम में अभिनेत्री नहीं पहुंचीं थीं।

विज्ञापन
Hearing in fraud and embezzlement case registered against film actress Sonakshi Sinha adjourned
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और गबन के मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में पांच सितंबर को सुनवाई होगी। वहीं दूसरी ओर हाईकोर्ट में भी सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ जारी वारंट पर भी सुनवाई होनी शेष है। 

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी निवासी व इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2018 को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बुलाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा से अनुबंध हुआ था। जिसके लिए सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के खातों में 29 लाख 90 हजार और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खाते में सात लाख पचास हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

विज्ञापन

आरोप है कि रकम लेने के बाद सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार ने आने के लिए मना कर दिया था। जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी। इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। मुकदमें में हाजिर न होने के कारण सोनाक्षी सिन्हा के साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी हो चुके हैं। सोनाक्षी सिन्हा के अधिवक्ता अनुराग भटनागर (लवी) ने बताया कि मजिस्ट्रेट कोर्ट की कार्यवाही के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्टे के लिए याचिका दायर की थी। जिसे स्वीकर कर लिया गया था। उच्च न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर सुनवाई होनी है। शुक्रवार को उक्त मुकदमें की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जानी थी, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले में पांच सितंबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed