फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Health News: Drink four liters water daily, kidneys will remain healthy, follow doctor advice

Health News: रोजाना चार लीटर पानी पीएं, किडनी रहेगी स्वस्थ्य, डॉक्टर के सुझाव पर करें अमल तो नहीं होगी दिक्कत

Tue, 02 Jan 2024 06:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 06:24 PM IST
सार

विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि ठंड में किडनी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। लोग ठंड में अल्कोहल और जंक फूड का सेवन भी ज्यादा करते हैं। इससे किडनी को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया की भरपूर पानी पीने से किडनी के रोगों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
Health News: Drink four liters water daily, kidneys will remain healthy, follow doctor advice
डॉ. अरुण कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड में आम तौर पर प्यास कम लगती है। ऐसे में शरीर में पानी की मात्रा कम होने का खतरा रहता है। पेशाब करते समय दर्द महसूस होना व पेशाब कम आना इसके लक्षण हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि रोजाना चार लीटर पानी पीएं। इससे किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी और बीमारियों से बचा जा सकेगा। यह सलाह शहर के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने दी है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि ठंड में अल्कोहल व जंक फूड का सेवन भी लोग ज्यादा करते हैं। ये दोनों चीजें किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं। जंक फूड के ज्यादा सेवन से बच्चों में भी किडनी से संबंधित बीमारियां देखने को मिल रही हैं। हरी सब्जियां, दूध, फलों का रस का सेवन फायदेमंद रहेगा। हर दिन 45 मिनट व्यायाम पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में कारगर है। डॉ. अरुण ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।

विज्ञापन

 

सवाल : मेरी उम्र 51 वर्ष है। पेशाब में जलन होती है और हल्का लालपन भी है। यह समस्या तीन दिन से है, मुझे क्या करना चाहिए। - विक्की प्रजापति

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब : पेशाब में लालपन किडनी की बीमारी के संकेत हो सकते हैं। आपके डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए। इसके बाद तीन से चार दिन की दवा में ठीक हो जाएंगे।


 

सवाल : मुझे पेशाब करने में बहुत परेशानी होती है, बहुत दर्द होता है। यह समस्या कभी भी हो जाती है, कृपया उपाय बताइए। - जगत पाल

जवाब : आपको पथरी की समस्या हो सकती है। भरपूर मात्रा में पानी पीएं और डॉक्टर से मिलकर अल्ट्रासाउंड कराएं।
 

सवाल : मेरी उम्र 49 वर्ष है। किडनी में इन्फेक्शन है। कई महीनों से दवा खा रहा हूं, क्या जिंदगी भर दवा खानी होगी या मैं ठीक हो सकता हूं। - योगेश सिंह

जवाब : आपकी सभी जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही पता चल पाएगा कि इन्फेक्शन कैसा है और कितना पुराना है। आप अपने डॉक्टर से इलाज की अवधि के बारे में पूछ सकते हैं।
 

सवाल : मुझे भूख नहीं लगती, जबरन खाना खाता हूं तो उल्टी होने लगती है। इससे शरीर कमजोर होता जा रहा है, क्या ये किडनी की बीमारी है या कुछ और हो सकता है। - मोहम्मद शफीक, उम्र 42

जवाब : मौसमी फल खा सकते हैं। आपको लीवर व किडनी फंक्शन टेस्ट कराने होंगे। समस्या कब से है, डॉक्टर से मिलकर पूरी बात बताएं। आंखों व नाखूनों में पीलापन भी देखें और जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed