फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hausala Nutrition Plan in moradabad

प्रधानों की मौज! अब गर्भवतियों को ‘बांटेंगे’ दूध, दही, घी

Fri, 01 Jul 2016 12:11 PM IST
रंजीत ठाकुर/अमर उजाला/मुरादाबाद
रंजीत ठाकुर/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
hausala  Nutrition Plan in moradabad
हौसला पोषण योजना - फोटो : demo
 बच्चों में बढ़ते कुपोषण को रोकने के लिए सरकार ने अब गर्भवती महिलाओं को रोजाना पौष्टिक आहार खिलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए हौसला पोषण योजना शुरू की गई है। आंगनबाड़ी केंद्र पर रोजाना गर्भवती महिलाओं के लिए खाना तैयार किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 10 जुलाई से महिलाओं को खाना मिलना शुरू हो जाएगा। खाने के साथ सप्ताह में तीन दिन फल, दूध, दही भी दिया जाएगा। खाना बनवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होगी।
विज्ञापन


वैसे तो यह योजना गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद हितकारी है, बस अब सब कुछ सिस्टम पर निर्भर है कि असल फायदा उन्हें मिल जाए। वरना मिड डे मील की तरह इसका हश्र हुआ तो प्रधान किसे दूध, दही, घी पिलाएंगे, उसकी धरपकड़ में ही सारी ऊर्जा खर्च हो जाएगी। 
विज्ञापन

योजना के तहज खाना आंगनबाड़ी केंद्र पर ही बनेगा और गर्भवती महिलाओं को यहीं खाना पड़ेगा। खाना खाने के साथ महिलाओं को रोजाना फल और लाल रंग की आयरन की गोली भी खिलाई जाएगी। गर्भवती महिलाओं को जो खाना खिलाया जाएगा उससे उन्हें 56 प्रतिशत ऊर्जा और 57 प्रतिशत प्रोटीन मिलेगा। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 500 करोड़ रुपये का बजट पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण शुरू की योजना
कुपोषण रोकने के लिए किए गए सभी प्रयासों के असफल हो जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। राज्य में मात्र 4.3 प्रतिशत महिलाएं ही आयरन की गोलियां खाती हैं। राज्य में 22.5 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं जिनका जन्म के समय वजन 2.5 किग्रा से कम है। ऐसे में कुपोषित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश में हर दूसरी गर्भवती महिला एनीमिया से ग्रसित है। 2016 में प्रदेश में लगभग एक लाख से अधिक गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में चिन्हित हुईं।  

बच्चों को पिलाएंगे घी
इस योजना के अंतर्गत अति कुपोषित बच्चों को रोजना फल, चना, बिस्किट और 20 ग्राम घी भी पिलाई जाएगी। इसमें 0 से 6 साल तक के बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जनपद में अभी 16 हजार कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया गया है। 

30 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को मिलेेगा लाभ
जनपद में कुल 2742 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। प्रत्येक केंद्र में लगभग 10 से 12 महिलाएं गर्भावस्था में चिन्हित हैं। इस तरह करीब 30 हजार महिलाओं को इस योजना के तहत पौष्टिक आहार मिलेगा। 


अति कुपोषित बच्चों को भी दिया जाएगा पौष्टिक आहार
फल, चना, बिस्किट के साथ मिलेेगा 20 ग्राम घी, राज्य में बढ़ते कुपोषण को रोकने के लिए शुरू की है हौसला पोषण योजना, इस योजना के लिए 500 करोड़ का है बजट, महिला एवं बाल विकास कर रहा है योजना का संचालित, 10 जुलाई से शुरू होगा खाना खिलाने का काम, ग्राम प्रधान की निगरानी में बंटेगा भोजन, देश के किसी राज्य में कुपोषण रोकथाम के लिए इतने बड़े स्तर पर नहीं चलाई गई है योजना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed