फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hangama in sp meeting

पालीटेक्निक के शिलान्यास पर बवाल, तोड़फोड़

Wed, 06 Apr 2016 02:10 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
hangama in sp meeting
सपा
भवालपुरा में पालीटेक्निक के शिलान्यास को लेकर दिन भर बवाल रहा। सपा विधायक और बसपा के पूर्व विधायक आमने सामने आ गए। समर्थक भी भिड़े। जमीन पर लगा शिलापट उखाड़कर तोड़ दिया। टकराव की स्थिति बनते देख भारी फोर्स पहुंच गई। डीएम और एसएपी भी सारा दिन वहां डेरा डाले रहे। देर शाम को विधायक की पत्नी ने इसका शिलान्यास किया। 
विज्ञापन



ठाकुरद्वारा के भवालपुरा में राजकीय पालीटेक्निक का निर्माण होना है। मंगलवार को शिलान्यास किया जाना था। सब कुछ तय हो गया। बाकायदा जमीन पर शिलापट लग गया था। इसी दौरान बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव  अपने समर्थकों के साथ यहां आ गए और पालीटेक्निक के शिलान्यास की आड़ में किसान की जमीन कब्जाने का आरोप लगाने लगे। पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ यहां धरने पर बैठ गए। इसी दौरान लोगों ने शिलापट को भी तोड़ डाला।
विज्ञापन



यहां सपा विधायक नवाब जान खां भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। उन्होंने पूर्व विधायक पर विकास कार्यों में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाकर कड़ा रोष जताया। तत्काल शिलान्यास की मांग पर अड़ गए। वहीं दूसरा पक्ष शिलान्यास न होने देने पर अड़ा था। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। भारी फोर्स बुला ली गई थी। पूरा दिन तनातनी में ही निकल गया। अफसरों के साथ भी नोकझोंक होती रही। बाद में जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर और एसएसपी नितिन तिवारी भी यहां पहुंच गए थे। देर शाम को किसी तरह से शिलान्यास किया गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed