फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Had the friend fulfilled his responsibility, the driver's life could have been saved.

Moradabad News: दोस्त ने निभाई होती जिम्मेदारी तो बच सकती थी कार चालक की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Had the friend fulfilled his responsibility, the driver's life could have been saved.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के श्रीराम चौक के पास नाले में डूबकर जान गंवाने वाले कार चालक अमन उर्फ विक्की के मामले में लापरवाही सामने आई है। साथ मौजूद दोस्त ने न तो मदद के लिए शोर मचाया और न ही उसे बचाने की गंभीर कोशिश की। घटना के बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में यह तथ्य सामने आए हैं और अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार, केसरी कुंज निवासी अमन उर्फ विक्की (26) का शव सोमवार सुबह श्रीराम चौक के पास नाले में मिला था। वह 30 अप्रैल से लापता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अमन 30 अप्रैल को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। पिता अशोक ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था। परिवार में मां राजेश्वरी और दो बहनें निशा व नीशु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में अमन अपने एक साथी के साथ लड़खड़ाते हुए जाता दिख रहा है। इसी दौरान वह नाले में गिर जाता है। फुटेज में साथी उसे पकड़ने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन वह खुद भी नशे में प्रतीत हो रहा है। इसके बाद उसने न तो मदद के लिए आवाज लगाई और न ही अमन को बाहर निकालने का प्रयास किया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि साथी ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। समय पर सूचना मिलती तो युवक को बचाया जा सकता था। पुलिस आरोपी दोस्त की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed