फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gymnastics team has been selected, will show their strength in the zonal competition

Moradabad News: जिम्नास्टिक टीम का किया गया चयन, मंडलीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gymnastics team has been selected, will show their strength in the zonal competition
मुरादाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीम का शुक्रवार को जिला स्तर पर ट्रायल लिया गया। बालक वर्ग का ट्रायल एसएस इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग का ट्रायल जीजीआईसी लाइनपार में कराया गया। इसमें एसएस इंटर कॉलेज, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज, जीजीआईसी लाइनपार, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज और राजकला पीडीए गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ट्रायल में बालक अंडर-14 वर्ग में कार्तिक, अमन सागर, विकास कुमार, विवेक कुमार, सुरजीत, आशु सैनी व आशीष पाल, अंडर-17 में नैतिक, ऋषभ राघव, नैतिक पाल, श्रेयांश, सूर्यांश सैनी व विश्व राय, अंडर-19 में सचिन, शिवा, दर्श चौहान, अमित, करन राय और कृष्णा चौधरी का चयन किया गया। जबकि बालिका अंडर-14 आयुवर्ग में उपासना, खुशी व वर्षा, अंडर-17 में नंदनी, दीपिका, निशि व पायल, अंडर-19 में स्नेहा, सोनम और सलोनी का चयन मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले ट्रायल के लिए किया गया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी एक अगस्त को बिजनौर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर उनका चयन मंडलीय टीम में होगा। जिसके बाद वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। इससे पहले ट्रायल प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि कुमार और जीजीआईसी लाइनपार की प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और राज्य स्तर तक अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वंश बहादुर, वीर सिंह, रणविजय सिंह, अनीता कुमारी, डॉ. अर्चना सिंह, नेहा, नीति पाल, राजपाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed