{"_id":"6286871ca4463109986edc9f","slug":"gyanvapi-case-arrested-for-making-objectionable-comments-on-social-media-moradabad-news-mbd4286012138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी प्रकरण :सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टप्पणी करने में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी प्रकरण :सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टप्पणी करने में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर दूसरे समुदाय के युवक द्वारा ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को लेकर वायरल वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी से हिंदूवादी संगठनों में रोष फैल गया। पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी युवक को धार्मिक भावनाएं भड़काने व दो समुदायों के बीच शत्रुता और सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार सुबह संघ कार्यकर्ता साजन त्यागी ने सोशल मीडिया पर ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को लेकर की गई एक पोस्ट की शिकायत पुलिस अधीक्षक अमरोहा और पुलिस महानिरीक्षक से की गई। वीडियो में शिवलिंग का अपमान करते हुए हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है। उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।
दूसरी ओर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व संघ कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के कार्य अध्यक्ष सचिन अग्रवाल की तहरीर पर नगर के मोहल्ला चामुंडा निवासी ताहिर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, दो समुदायों के बीच शत्रुता व सौहार्द खराब करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने में आए सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि किसी को भी धार्मिक भावनाएं भड़काने व माहौल को खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।