फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Guruji will bring dropout children to school from July 3

Moradabad News: पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को तीन जुलाई से स्कूल लाएंगे गुरुजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Guruji will bring dropout children to school from July 3
मुरादाबाद। नए शैक्षिक सत्र में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों का दोबारा से स्कूल में दाखिला करवाने का सर्वे तीन जुलाई से शुरू हो जाएगा। बीएसए के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक भी इस सर्वे में शामिल होंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 26 जून तक था, जिसे बढ़ाकर शिक्षा निदेशक बेसिक के निर्देश पर दो जुलाई तक कर दिया गया है। अब तीन जुलाई से विद्यालय खुलेंगे। सरकारी स्कूलों में पांचवीं व आठवीं पास करने वाले बच्चे छठवीं या नौवीं कक्षा में दाखिला ले रहे हैं अथवा नहीं, यदि नहीं तो इसकी वजह क्या है। इन सभी सवालों के जवाब शिक्षक सर्वे में लेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक घर-घर जाकर ऐसे छात्रों की जानकारी जुटाएंगे। अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर आठवीं के बाद बच्चे पढ़ाई छोड़ देते हैं। कई परिवार माध्यमिक स्कूल दूर होने के कारण बच्चों का दाखिला नौवीं कक्षा में नहीं कराते हैं। ऐसे में इन अभिभावकों को छात्रों को दोबारा स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह का कहना है कि स्कूलों में अवकाश होने की वजह से अभी यह सर्वे शुरू नहीं हुआ है। तीन जुलाई से इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed