{"_id":"6253412700e29b6ed7632c74","slug":"grp-rpf-could-not-reach-one-kilometer-in-an-hour-second-robbery-happened-city-news-mbd42433753","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे में एक किलोमीटर नहीं पहुंच पाईं जीआरपी-आरपीएफ टीमें, हो गई दूसरी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे में एक किलोमीटर नहीं पहुंच पाईं जीआरपी-आरपीएफ टीमें, हो गई दूसरी लूट
विज्ञापन
मुरादाबाद में ट्रेन में हुई लूट के बाद हापुड़ में यात्रियों से पूछताछ करते जीआरपी के दरोगा। यात्?
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एक ही स्थान पर लुटेरों ने दो ट्रेनों में लूट की वारदातों को अंजाम दिया। हद तो तब हो गई जब पहली घटना के एक घंटे बाद भी जीआरपी और आरपीएफ एक किलोमीटर दूर मौका ए वारदात पर नहीं पहुंच सकीं। पहली घटना शनिवार देर रात 1:40 बजे हुई। तकरीबन दो बजे जीआरपी थाने में तहरीर दी गई और 2:45 बजे लूट की दूसरी घटना हो गई। जीआरपी और आरपीएफ की इस लापरवाह कार्यशैली पर उत्तर रेलवे ने संज्ञान लिया है।
रविवार दोपहर उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त और आरपीएफ के आईजी मुरादाबाद पहुंचे। दोनों ने मौके पर जाकर पड़ताल की, हालांकि कोई मजबूत सुराग हाथ नहीं लगा। दोनों अधिकारियों ने पुलिस टीमों को सख्त लहजे में हिदायत दी। ज्ञात हो कि 01.40 बजे फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में लूट के दौरान आरोपियों ने यात्रियों से मारपीट भी की थी। साथ ही दो यात्रियों को गंभीर घायल भी कर दिया। इसके बावजूद जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अंटेंड नहीं किया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाना तो दूर, यात्रियों से लूट की घटना के विषय में पूछताछ भी नहीं की गई। एक यात्री ने जब सीएम योगी, उत्तर रेलवे और मीडिया को टैग कर सूचना ट्विटर पर डाली तो जीआरपी और आरपीएफ की नींद खुली। इसके बाद हापुड़ में फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के यात्रियों से घटना की जानकारी ली गई। इसके बाद ही उत्तर रेलवे के आला अधिकारियों ने संज्ञान लिया और प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त और आरपीएफ के आईजी मौके पर पहुंचे।
चंडीगढ़ में भी दी गई तहरीर, डेढ़ लाख की ज्वैलरी लूटने का आरोप
मुरादाबाद। मुरादाबाद जीआरपी ने बेशक अपने रिकार्ड में दो ट्रेनों में पांच यात्रियों से लूट दिखाई है। इसमें मोबाइल, पर्स और 3500 रुपये नकद का जिक्र है। दूसरी ओर लूट के मामले में चंडीगढ़ में भी शिकायत दर्ज हुई है। लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-7 में सफर कर रही महिला ने यह शिकायत की है। महिला के मुताबिक लुटेरों ने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें डेढ़ लाख रुपये की ज्वैलरी थी।
विज्ञापन
यह मुकदमा भी मुरादाबाद जीआपी को ट्रांसफर किया जा रहा है। फिलहाल मुरादाबाद जीआरपी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि मुरादाबाद थाने में सिर्फ मोबाइल और पर्स लूट की शिकायत आई है। ज्वैलरी का मामला दूसरे थाने में दिया गया है, वहां से मुकदमा ट्रांसफर होने के बाद ही यह कहा जा सकेगा कि लूटी गई ज्वैलरी की कीमत कितनी थी। सीओ जीआरपी देवी दयाल का कहना है कि यात्रियों की शिकायत और लिखित तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

![]()
मुरादाबाद में ट्रेन में हुई लूट के दौरान बदमाश के द्वारा घायल यात्री का अमर उजाला के ट्विटर हैंडल- फोटो : CITY