फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Growing dead bodies, unregistered bodies returned from Mokshadham

मुरादाबाद में भी बढ़ गया शवों का आंकड़ा, लोको शेड मोक्ष धाम हुआ फुल

Sat, 24 Apr 2021 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 24 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Growing dead bodies, unregistered bodies returned from Mokshadham
लोकोशेड मोक्ष धाम.... - फोटो : amar ujala

अब मुरादाबाद के भी मोक्षधामों पर बोझ बढ़ना शुरू हो गया है। शुकव्रार को शहर में बड़ी संख्या में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। सबसे ज्यादा दिक्कत लोकोशेड मोक्ष धाम पर तब उत्पन्न हो गई, जब यहां जगह कम पड़ जाने के कारण सेवादार आचार्य राहुल बंगा ने बिना पंजीकरण वाले शवों का अंतिम संस्कार करा पाने से इनकार कर दिया। तब परेशान लोगों ने उच्चाधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। बाद में करीब पांच शवों को गांगन स्थित मोक्ष धाम पर ले जाया गया।

विज्ञापन


शहर में चार मोक्षधाम पंजीकृत हैं, जबकि पांचवां बाईपास पर गांगन में स्थित है, जिसकी समिति नहीं बनी है। इनमें सबसे बड़ा लोकोशेड मोक्षधाम है। यहां सामान्य आम दिनों में पांच-सात शव रोजाना आते थे। अन्य सभी स्थानों पर शवों की संख्या काफी कम होती थी, लेकिन 12 अप्रैल के बाद से सभी मोक्षधाम में अंतिम संस्कार की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को तो सभी मोक्षधाम फुल हो गए, इतना ही नहीं लोकोशेड मोक्षधाम से शव लौटा दिए गए। इससे मंजर और भयानक हो गया। परेशान लोग रोते बिलखते हुए शवों को गांगन ले गए, जहां अपनी व्यवस्था कर अंतिम संस्कार किया। ऐसे में संक्रमण बढ़ने के साथ अचानक बढ़ी सामान्य शवों की संख्या को लेकर भी कई तरह के सवाल अंतिम संस्कार का काम करने वाले करते हैं। कई मानते हैं कि जो सामान्य शव लाए जा रहे हैं, उनमें आधे संक्रमित वाले ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने हुए अंतिम संस्कार
मोक्षधाम - कोरोना संक्रमित शव- सामान्य शव
लोकोशेड -    07                        - 05
रामगंगवा विहार- 03                  - 09
कटघर - 03                              - 07
लालबाग - 0                              - 08
गांगन - 0                                 - 10
-----------------------------------------------------------
कुल - 13 -                                 39
-----------------------------------------------------------
पंजीकरण कराने वाले शवों का ही हो पाएगा अंतिम संस्कार : आचार्य राहुल
लोकोशेड मोक्षधाम के सेवादार आचार्य राहुल बंगा ने कहा है कि सीमित स्थान होने के कारण शवों की संख्या बढ़ने से दिक्कत आ रही है। शुक्रवार को जगह कम पड़ गई। जिन शवों का पंजीकरण हो चुका था, उनके परिवार वालों को अंदर ले लिया गया। बाद में लाए गए शवों को मजबूरी में लौटाना पड़ा, क्योंकि जगह ही नहीं थी।


शवों की संख्या बढ़ी तो दूसरे दिन ही अस्थियां उठाने की मजबूरी 
आचार्य राहुल बंगा ने कहा है कि अभी तक परिवार वाले तीजे पर ही अस्थियां ले जाते हैं, लेकिन यही हाल रहा तो दूसरे दिन अस्थियां उठवाने को मजबूर होना पड़ेगा। अन्यथा अगले दिन आने वाले शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed