फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   groom died a few hours before wedding procession Groom bike and car collide

UP: बरात से चंद घंटे पहले दूल्हे की दर्दनाक मौत, शादी का सामान लेने निकला था योगेंद्र; मातम में बदली खुशियां

Tue, 06 May 2025 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 May 2025 11:36 AM IST
सार

रामपुर जिले में शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हे की मौत हो गई। शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा दूल्हे की बाइक और कार में टक्कर होने पर हुआ। 
 

विज्ञापन
groom died a few hours before wedding procession Groom bike and car collide
दूल्हे की सड़क हादसे में माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। एक युवक की बरात जाने से कुछ घंटे पहले ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरात जाने से कुछ घंटे पहले ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हजरतनगर निवासी योगेंद्र कुमार (26) मंगलवार सुबह बाइक से टांडा की ओर जा रहा था। सरकथल गांव के पास दढियाल-टांडा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और योगेंद्र काफी दूर तक घिसटता चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, योगेंद्र की बरात मंगलवार रात को जानी थी। सोमवार को ही उसका लगन हुआ था और घर में शादी की जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। वह शादी से जुड़ा सामान लेने के लिए सुबह बाइक से निकला था। 

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खुशियों से भरा घर पलभर में शोक में बदल गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed