{"_id":"6124a6d88ebc3e5fa21d32d0","slug":"governor-anandiben-patel-reached-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं मुरादाबाद, तांबे के बर्तनों में डिजाइन देखकर रह गई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं मुरादाबाद, तांबे के बर्तनों में डिजाइन देखकर रह गई दंग
Tue, 24 Aug 2021 01:37 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला, मुरादाबाद
अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:37 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल निजी दौरे पर पीतलनगरी पहुंचीं हैं। उन्होंने उद्यमियों से स्थानीय उत्पादों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुरादाबाद पहुंचीं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को मुरादाबाद दौर पर हैं। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों से मुलाकात कर स्थानीय चीजों के बारे में विस्तार से जाना। इस दौरान वह तांबे के बर्तनों में बेहतरीन डिजाइन देखकर दंग रह गई। उन्होंने स्थानीय कारीगरों की तारीफ भी की।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को पीतलनगरी पहुंचीं। ये उनका निजी दौरा है। वीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक निर्यात फर्म में करीब एक घंटे रुकने के बाद वह चौधरपुर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
राज्यपाल सुबह दस बजे विमान से मूंढापांडे हवाई पट्टी पहुंचीं। इसके बाद वह कार से वीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फर्म में पहुंचीं। वहां वह करीब एक घंटे तक रुकी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगी रही। इसके बाद वह चौधरपुर स्थित दूसरे फर्म के लिए रवाना हो गईं। यहां एक घंटे रुकने के बाद वापस मूंढापांडे हवाई पट्टी लौटने का कार्यक्रम है। जहां से वह विमान से लखनऊ रवाना होंगी।