{"_id":"5830b7804f1c1b563690229c","slug":"government-should-be-declared-saheed-who-died-in-bank-que-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लाइन में मरने वालों को शहीद घोषित करे सरकार: आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक लाइन में मरने वालों को शहीद घोषित करे सरकार: आजम खां
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 20 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री आजम खां ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को धोखा दिया है। पसीना बहाकर कमाई रकम को पाने के लिए लोगों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी एक एक पैसे के लिए लोग तरस रहे हैं।
कई लोग लाइन में दम तोड़ गए। सरकार को लाइन में मरने वालों को शहीद घोषित करना चाहिए। उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। ये बात कैबिनेट मंत्री आजम खां ने शनिवार को मुरादाबाद में यूपी डायल 100 के वाहनों रवाना करने के दौरान कही।
कहा कि केंद्र सरकार पांच सौ और हजार के नोट बंद करके अपनी पीठ थपथपा रही है। कालेधन पर लगाम लगाने की बातें कहीं जा रही हैं। उन्होंने पूछा कि गरीब मजदूर और किसान की खून पसीने की कमाई को काला धन कहा जाता है। कहा कि सरकार के फैसले का जो समर्थन करे वो देश भक्त और जो फैसले को गलत बताए, उन्हें देशद्रोही कहा जाता है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बादशाह ऐसी स्कीम लेकर आए हैं। जिससे आम जन परेशान हैं। गरीब मजदूर और किसान सब दर-दर भटक रहे हैं। लोग बैंकों की लाइन में मर रहे हैं और बादशाह कह रहे हैं अब निकलेगा काला धन।
लोगों से जबरन कहलाया जा रहा है कि सरकार का फैसला अच्छा है। लोग डर रहे हैं। मैं भी डर रहा हूं। क्यों मुझे पाकिस्तानी एजेंट कहा जाता है। आतंकवादी कहा जाता है। अगर फैसले को सही नहीं कहूंगा तो पता नहीं क्या उपाधि दी जाएगी।