{"_id":"5da8d5a18ebc3e01665e5dd0","slug":"goods-train-derail-city-news-mbd3261716183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, एक किमी. तक ट्रैक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, एक किमी. तक ट्रैक क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार सुबह फिर एक हादसा हुआ। मंडल के नगीना और बुंदकी रेलवे स्टेशन के बीच कोयला लदी एक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। ट्रेन एक किमी तक इसी हालत में दौड़ी रही और शुक्र रहा कि इसके पीछे के डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर किसी तरह से मालगाड़ी रोकी। इस हादसे की जानकारी से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) मौके पर पहुंची और मालगाड़ी के डिब्बे को ट्रैक पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान ट्रेनों को दूसरे रूट से भेजा गया। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
गुरुवार सुबह तीन बजकर पांच मिनट पर 59 डिब्बों की मालगाड़ी नगीना और बुंदकी के बीच अप लाइन से गुजर रही थी। मालगाड़ी में कोयला लदा था। पीछे का 15 वे नंबर का डिब्बा पटरी से उतर गया। चालक को इसकी जानकारी तब हो पाई जब ट्रेन करीब एक किलोमीटर दूरी तय कर चुकी थी। जिससे ट्रैक और स्लीपर टूट गए। चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल को हादसे की जानकारी दी गई। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एआरटी टेक्नीशियन की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया। डीआरएम तरुण प्रकाश व अन्य अधिकारी भी सुबह ही मौके के लिए रवाना हो गए। गुरुवार दोपहर बारह बजकर 35 मिनट पर ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था। जिसे ट्रैक पर चढ़ाने के बाद मालगाड़ी रवाना कर दी गई है। ट्रैक व स्लीपर ठीक करने के बाद अन्य गाड़ियों का संचालन भी शुरू करा दिया गया है।
एक हजार स्लीपर टूटे
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के मुरादाबाद सहारनपुर रेल मार्ग पर गुरुवार सुबह मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था। बीच का डिब्बा होने के कारण ट्रेन एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। जिससे एक किलोमीटर ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि करीब एक हजार स्लीपर भी टूट गए हैं। मालगाड़ी के ड्राइवर को डिब्बे के पटरी से उतरने का तुरंत अहसास नहीं हुआ था। जिस कारण मालगाड़ी करीब एक किलोमीटर तक चलती रही। इससे एक किलोमीटर का रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में करीब हजार रेल पटरी के स्लीपर भी टूट गए हैं।
विज्ञापन
बदले मार्ग से चलाई गईँ ट्रेनें
हादसे से खराब हुए रेल ट्रैक को ठीक करने में करीब साढ़े नौ घंटे का समय लगा। इससे सहारनपुर-मुरादाबाद रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इस दौरान अप लाइन की कोई भी ट्रेन रद्द नहीं की गई। केवल लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली सुपरस्टार ट्रेन व एक स्पेशल ट्रेन को मुरादाबाद से रूट हापुड़, मेरठ से होते हुए सहारनपुर भेजी गई। इन दिनों देहरादून और हरिद्वार जाने वाली ट्रेनें पहले से ही रद्द चल रही हैं। जिस कारण केवल दो ट्रेनों को ही बदले मार्ग से चला गया है।
कुछ देर पहले गुजरी थी हिमगिरि एक्सप्रेस
दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था की जिस ट्रैक पर मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, उसी ट्रैक पर चंद मिनट पहले सुपर फास्ट हिमगिरि एक्सप्रेस गुजरी थी। यदि घटना उस यात्री ट्रेन के साथ हो जाती तब बड़ा हादसा हो सकता था।