फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gonda Train Accident: 18 trains passing through UP affected, 21 passengers boarded from Moradabad

Gonda Train Accident: यूपी से गुजरने वाली 18 ट्रेनें प्रभावित, मुरादाबाद से 21... बरेली से चढ़े थे 42 यात्री

Fri, 19 Jul 2024 12:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 12:00 PM IST
सार

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के कारण 18 ट्रेनें प्रभावित हो गए हैं। रेलवे ने उनके रूट बदल दिए हैं। मुरादाबाद और बरेली में हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।  

विज्ञापन
Gonda Train Accident: 18 trains passing through UP affected, 21 passengers boarded from Moradabad
ट्रेन हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेलखंड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशन के बीच (15904) चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली सत्याग्रह, शहीद एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों का रूट बदल गया है।

विज्ञापन


ये ट्रेनें बढ़नी-गोड़ा या मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी होकर चलाई जा रही हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (12557) मुजफ्फरपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस सप्तक्रांति एक्सप्रेस को मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलाया गया।
विज्ञापन


(15273) रक्सौल-आनंदविहार एक्सप्रेस बढ़नी-गोंडा होकर चलाई गई। (13019) हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस को बढ़नी-गोंडा होकर चलाया गया। (14673) जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस को मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


(15653) गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी एक्सप्रेस, (15057) गुवाहाटी-आनंदविहार एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी होकर चलाई गई। (15652) जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस बाराबंकी- अयोध्या कैंट-मनकापुर होकर चली।

(15910) लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस का मार्ग बदलकर बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर करना पड़ा।

मुरादाबाद से 21 व बरेली से चढ़े थे 42 यात्री 

बेपटरी हुई चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में मुरादाबाद से 21 व बरेली से 42 यात्री चढ़े थे। जो कोच गोंडा के पास पटरी से उतरे हैं, उनमें मुरादाबाद व बरेली के यात्री भी सफर कर रहे थे। हालांकि इनमें से कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।



सीनियर डीसीएम ने कहा कि जिन यात्रियों की मौत हुई है, उनमें कोई मुरादाबाद का नहीं है। मंडल मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बना दिया गया है। यदि किसी के परिजन इस ट्रेन में सफर कर रहे थे और उनसे संपर्क न हो पा रहा हो तो इस बारे में कंट्रोल रूम को फोन कर जानकारी ले व दे सकते हैं।

इन ट्रेनों का भी बदला गया रूट

ट्रेन नंबर      ट्रेन का नाम                              परिवर्तित मार्ग
15274       सत्याग्रह एक्सप्रेस                       गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर
15006       राप्ती गंगा एक्सप्रेस                     बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर
14674       शहीद एक्सप्रेस                          अयोध्या-मनकापुर 
13020       हावड़ा-काठगोदाम एक्सप           बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर
15530        जनसाधारण एक्सप्रेस                 गोंडा-बढ़नी
15212        जननायक एक्सप्रेस                    गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर 
12203        गरीबरथ एक्सप्रेस                      बढ़नी-गोंडा
14009        चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस            बढ़नी-गोंडा 
15621        कामख्या-आनंदविहार एक्सप्रेस     बढ़नी-गोंडा 
15211        जननायक एक्सप्रेस                     बढ़नी-गोंडा

इन नंबरों से लें जानकारी 

  • मुरादाबाद कंट्रोल रूम         7817009002
  • बरेली सहयोग केंद्र               9258105161
  • उत्तर रेलवे हेल्पलाइन नंबर    9794838236
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed