फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gold smuggling: Tanda police in the dock, DIG orders investigation

सोना तस्करी : कटघरे में टांडा पुलिस, डीआईजी ने दिए जांच के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gold smuggling: Tanda police in the dock, DIG orders investigation
मुरादाबाद। रामपुर जिले के टांडा कस्बे के लोग दुबई से सोने की तस्करी कर रहे हैं। यह तस्करी का खेल एक दो माह नहीं, वर्षों से चल रहा है। मुरादाबाद पुलिस ने इसका खुलासा किया तो टांडा थाने की पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई या पुलिस जानबूझकर अनजान बनी रही, इसका सच जानने के लिए डीआईजी मुनिराज जी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

रामपुर जिले के टांडा कस्बे और उसके आसपास के गांवों के युवा दुबई, सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। कुछ युवा जाते हैं तो कुछ उधर से आते हैं। टांडा के चावल कारोबारी, कपड़ा व्यापारी, प्रॉपर्टी डीलर समेत अन्य लोगों ने युवाओं के जरिये दुबई से सोने की तस्करी का खेल शुरू कर दिया। इस खेल में कई सफेदपोश पैसा लगाते हैं। पिछले कई साल से टांडा में यह तस्करी चल रही थी, लेकिन टांडा थाने की पुलिस और खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद में बदमाशों द्वारा तस्करों का अपहरण और फिर पुलिस द्वारा तस्करों को छुड़ाने के बाद उनके पेट से सोना मिलने पर तस्करी के खेल से पर्दा उठा। तस्करों से पूछताछ में यह भी पता चला कि टांडा के नौ फाइनेंसर युवाओं को दुबई भेजकर सोना मंगवाते हैं। यह खेल कई साल से चल रहा है। सोना तस्करी के इस खेल का खुलासा होने के बाद टांडा थाने के प्रभारी को वहां से हटाकर दूसरे थाने में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, अधिकारी इसे रूटीन ट्रांसफर बता रहे हैं, लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि ट्रांसफर के पीछे सोना तस्करी में लोकल स्तर पर कार्रवाई नहीं करना ही वजह है। सोना तस्करी के खेल का डीआईजी मुनिराज जी ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। सोना तस्करी में अब तक स्थानीय पुलिस की क्या भूमिका रही है, इसका भी सच सामने लाया जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------
फाइनेंसरों की पुलिसकर्मियों से यारी
मूंढापांडे में थाने में सोना तस्करी के मामले में दर्ज मुकदमे में तस्करों के साथ फाइनेंसरों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें कई फाइनेंसर ऐसे हैं, जिनका थाने में आना-जाना लगा रहता है। कई पुलिसकर्मियों के आरोपियों से अच्छे संबंध हैं।

00
माैके से भागे बदमाशों को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
हाईवे पर दिनदहाड़े कार सवार सोना तस्करों को अगवा करने वाले कई बदमाश मुठभेड़ के दाैरान बचकर भाग निकले थे। सिर्फ दो बदमाश ही पुलिस की हत्थे चढ़े थे। भागे हुए बदमाशों को पुलिस अब तक नहीं दबोच पाई है। पुलिस अफसरों का दावा है कि अन्य बदमाशों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 23 मई की दोपहर बदमाशों ने दुबई और सऊदी अरब से लौट रहे लोगों को अगवा करने में पांच से छह बदमाश थो। मुठभेड़ में गिरफ्तार दो बदमाशों के अलावा पुलिस किसी अन्य बदमाश की तलाश नहीं कर पाई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही अन्य बदमाशों काे भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed